खुले में शौच बीमारियों को निमंत्रण-डा.जटिया
खुले में शौच बीमारियों को निमंत्रण-डा.जटिया
सुबह-सुबह किया गांव का निरीक्षण ग्रामीणों को समझाया
दमोह/ 07/04/2016- सुबह का समय सब अपने प्रात:कालीन नित्य क्रियाओं में लगे हुये गायें के रंभाने की आती आवाजें दिन निकलने का अलग ही नजारा तथा उसी समय अचानक एक शासकीय वाहन का प्रवेश होता है। गांव में कुछ देर के लिये चर्चा और फिर ग्रामीणों के मध्य गाडी से जो व्यक्ति उतरते ही एक ही बात सामने कि क्या जो आप कर रहे हैं यह आपके स्वास्थ्य के लिये सही है? क्षेत्रीय भाषा में वह समझाने में लग जाते हैं देखते ही देखते लोगों का बडी संख्या में एकत्रित होना प्रारंभ हो जाता है। जी हां यह नजारा रहा जिले के ही ग्राम बम्होरी का जहां जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा दमोह कलेक्टर का कार्य देख रहे डा.जगदीश चन्द्र जटिया पहुंचे। अचानक इतने बडे अधिकारी का अपने पास इतनी सुबह पहुंचना इनके लिये किसी आश्चर्य से कम नहीं तो फिर यह भी किस लिये आये हैं? इस अवसर पर डा.जटिया ने कहा स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत प्रत्येक गांव व शहर शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है ताकि लोग खुले में शौच न करें जिससे गांव व शहर स्वच्छ रहे तथा आप सभी भी स्वस्थ्य रहें । डा.जटिया ने कुछ ग्रामीणों को खुले में शौच करते पाये जाने आते जाते लोगों को समझाईश दी कि आप लोग इस कुप्रथा को प्रोत्साहित कर रहे हो और आपके बच्चे भी इस कुप्रथा का शिकार बन रहे है। एकत्रित ग्रामीणों को समझाया कि 80 प्रतिशत बीमारियां मुंह के द्वारा फैलती है। उन्होने ग्राम वािसयो से पूछा कि हमारी बहू बेटिया मान मर्यादा के लिए धूधंट करती है। तो क्या खुले मे शौच से उनकी मर्यादा भंग नही होती? ग्राम बम्होरी की निगरानी समिति के सदस्यो को उन्होने निर्देशित किया कि वे इस बात की निगरानी करे कि लोग खुले मे शौच न करे।
दिये निर्देश और समझाईस-
डा.जटिया ने कहा कि जो लोग शौचालय होने के बावजूद भी खुले मे शौच करते है एवं जिनके शौचालय नही है और वे मल को नही ढाकते है। उन्हे जुर्माना लगाकर दंडित किया जाये अगर फिर भी नही माने तो शासकीय सुविधाओं से उन्हे वंचित किया जाये। अगर फिर भी न समझे तो ग्राम के सामुदायिक भवन पर उनका नाम लिखा जाये। फिर भी न माने तो ग्राम के बाहर सूचना पटल पर ऐसे लोगो के नाम लिखे जाये। फिर भी न माने तो हम आकर ग्रामवासियों के सहयोग से उन्हे मनवायेगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. जगदीश चंद्र जटिया ने रेलबे के सहयोग से बनने वाले सामुदायिक स्वच्छता परिसर में भी जिला पंचायत की ओर से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया। ग्रामवासियों के द्वारा 21 अप्रेल तक ग्राम को खुले में शौच से मुक्त करने का आश्वासन डा. जगदीश जटिया को दिया गया जिस पर उन्होने कहा कि ग्राम को खुले में शौच से मुक्त हो जाने पर गौरव यात्रा निकालकर ग्रामवासियों को सम्मानित किया जावेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें