4 बजुर्गो ने बेटों द्वारा मारपीट करने की व्यथा जनसुनवाई में शिकायत
बेटों द्वारा मारपीट करने की व्यथा जनसुनवाई में शिकायत
37 आवेदनों पर डा.जटिया ने दिये कार्यवाही के निर्देश
दमोह /12/04/2016 जनसुनवाई में नगर एवं दूरदराज से आये ग्रामीणजनों की बुनियादी समस्याओं से संबंधित 37 आवेदनों पर प्रभारी कलेक्टर डॉ. जगदीश जटिया ने सुनवाई की और समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने लडाई, मारपीट आदि के मामले में 100 डायल कर पुलिस बुलाने की बात कही। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर नंदा कुशरे, डिप्टी कलेक्टर बृजेन्द्र रावत ने भी जनसुनवाई में सहभागिता निभाई। जनसुनवाई में एक 10 वर्षीय दिव्यांग ने ट्राईसिकल के लिये आवेदन प्रस्तुत करने पर प्रभारी कलेक्टर डॉ. जटिया ने पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग को शासन निर्देशानुसार कार्यवाही करने निर्देशित किया, उन्होंने कहा संभव हो तो ट्राईसिकल दिलाई जाये। एक जनप्रतिनिधि ने आशा कार्यकत्र्ताओं द्वारा कंडोम बेचने के संबंध में प्रभारी कलेक्टर का ध्यान आर्कषण कराया। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी लेने के निर्देश दिये।
तहसील पथरिया साकिन असलाना निवासी एक आवेदक ने भूमि का सीमांकन कराने, तहसील पटेरा पो. पटेरिया ग्राम गा?ाघाट निवासी एक आवेदक ने धान फसल का मुआवजा दिलाने, दमोह फुटेरा वार्ड नं.-4 निवासी एक आवेदक ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दमोह के मस्टररोल की पुन: जाँच कराये जाने तथा नियमानुसार पुन: सेवा में बहाल किये जाने तथा दमोह नगर के रिक्शा चालकों ने संयुक्त रूप से रिक्शा स्टेण्ड हेतु उचित व्यवस्था कराये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। तहसील दमोह साकिन ढिगसर निवासी एक आवेदिका ने अपने बडे पुत्र द्वारा जमीन हडपने, खाने-पीने ना देने, झगडा करने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। इसी प्रकार तहसील दमोह के थाना तेजग? निवासी एक आवेदिका ने अपने पुत्र एवं पुत्रवधु द्वारा मारपीट करने संबंधी शिकायत दर्ज कराते हुये उचित कार्यवाही करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। साकिन इमलिया लांजी निवासी एक आवेदक ने अपने दो पुत्रों द्वारा परेशान करने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। तहसील पथरिया साकिन बेलखेडी निवासी एक आवेदक ने सीमांकन कराने, तहसील दमोह साकिन सेमरा मडिया निवासी एक आवेदक ने पावर ग्रिड द्वारा आवेदक की जमीन पर टावर लगाने का मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम शहपुरा निवासी 5 आदिवासियों ने सूखा राहत राशि प्रदान करने, तहसील दमोह ग्राम बिलाई निवासी एक आवेदक ने मृतक के खाते की सूखा राहत राशि मृतक के पिता को प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर डॉ. जगदीश जटिया ने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, आवास कुटीर, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आदि से संबंधित अनेक आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को तय समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें