नरसिंह,राम,कृष्ण के पराक्रमी स्वरूप बने आकर्षण का केंन्द्र

नरसिंह,राम,कृष्ण के पराक्रमी स्वरूप बने आकर्षण का केंन्द्र 

  श्रीरामनवमीं पर श्रीरामजी सेवा समीति ने निकाली विशाली शोभायात्रा   

                                        रिपोर्ट-डा.हंसा वैष्णव   

दमोह/ 16/04/2016 मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर जहां देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में उनके भक्तों ने श्रृद्धा पूर्वक मनायी तो वहीं दमोह जिले में भी एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। श्रीराम जी सेवा समीति के नेतृत्व में निकलने वाली उक्त शोभायात्रा का यह 38 वां बर्ष है। स्थानीय मोरगंज से प्रारंभ हुई उक्त शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुये लगभग 4 घंटे में देव जानकी मंदिर बूंदा बहु पहुंची। शोभायात्रा में प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी श्रीवैष्णव परिवार द्वारा बनायी गयी झांकी प्रमुख आर्कषण का केन्द्र रही। भगवान श्रीविष्णु के तीन पराक्रमी रूवरूपों का दर्शन लोगों ने किया जिसमें श्रीराम का समुद्र को सुखाने के लिये आया क्रोध,महाभारत युद्ध में श्रीकृष्ण का क्रोध तो वहीं हिरणाकश्यप को मारने के लिये लिया गया अवतार श्रीनरसिंह लोगों को खूब पसंद आया। इस शोभायात्रा में विश्व हिन्दु परिषद,बजरंग दल के साथ जिले भर के सनातन धर्म के अनुयायियों ने सहभागिता की तो वहीं मार्गों में जमकर स्वागत ,शीतल जल,शर्बत,छाछ,मिष्ठान के साथ स्वागत किया। श्रीनरसिंह के रूप में पत्रकार,कलाकार डा.एल.एन.वैष्णव,श्रीराम रजत दास वैष्णव,श्रीकृष्ण कुणाल दास वैष्णव झांकी में देखे गये।










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल