जादूगर आनंद की पत्रकार वार्ता में शासकीय कर्मचारी
जादूगर की पत्रकार वार्ता में शासकीय कर्मचारी
- डीआरडीए के प्रकाश गौतम बने पत्रकार
- फोटो में लाल घेरे में प्रकाश गौतम उपस्थित
-दमोह/ 05/05/2016-जिला मुख्यालय पर आयोजित जादूगर आनंद की पत्रकार वार्ता में एक शासकीय कर्मचारी की उपस्थिति लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। लगातार चर्चाओं में बने रहने वाले प्रकाश गौतम इस समय जिला पंचायत में सेवायें दे रहे हैं परन्तु वह कितने तथा कब-कब अपनी सीट पर बैठते हैं इस बात को लेकर आये दिन चर्चाओं में बने ही रहते हैं। स्थानीय एक होटल में आयोजित दोपहर 12.30 पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के बीच यह बैठे ही नहीं अपितु पूरी पत्रकार वार्ता अडेन्ड की तथा भोजन भी किया। ज्ञात हो कि इस दिन न तो अवकाश था न ही यह कोई शासकीय पत्रकार वार्ता परन्तु इनको किसी बात की परवाह नहीं यह तो अपने शासकीय कार्य के समय उपस्थित रहे पत्रकार वार्ता में? ज्ञात हो कि दो बिग वालों की चर्चा लगातार होती रहती है एक आबकारी विभाग में पदस्थ रहे हाल ही सेवा निवृत हुये अजय शर्मा की तो अब इनके साथ ही दूसरे विग वाले प्रकाश गौतम अब इनकी जगह लेते जा रहे हैं जो लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। सूत्र बतलाते हैं कि लगातार सेवा करने तथा जबरन ठसने की बात को लेकर अधिकारियों की काफी नजदीकी बतलायी जाती है। यहां इस बात का उल्लेख कर देना आवश्यक हो जाता है कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.जगदीश जटिया इस समय कलेक्ट्रर दमोह का कार्य देख रहे हैं और प्रकाश गौतम इन्ही के विभाग में पदस्थ हैं। कानून के जानकारों के अनुसार सिविल सेवा आचार संहिता के अनुसार कोई भी शासकीय सेवक शासकीय को छोडकर निजि,राजनैतिक पत्रकार वार्ता में हिस्सा नहीं ले सकता है। प्रकाश गौतम का शासकीय कार्यालय के समय में पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहना निश्चित रूप से अनेक प्रश्रों को जन्म देता है?



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें