ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की तैयारी में जुटें-डा.जटिया

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की तैयारी में जुटें-डा.जटिया
  •                                    दमोह जिला खुले में शौच से मुक्त करने लक्ष्य
  •                         समय सीमा के साथ ही नपा की बैठक में जटिया के कडे निर्देश 

दमोह/04/04/2016 प्रति सप्ताह होने वाली बैठक में जहां संबधित अधिकारियों को आगामी दिनों में देश के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गयी तो वहीं अधिकारियों को निर्देश भी दिये गये। इस अवसर पर कलेक्ट्रर दमोह का कार्य देख रहे डा.जे.सी.जटिया ने कहा कि जिले में भी 14 अप्रैल से 31 मई तक ग्राम उदय से भारत उदय अभियान चलेगा। इस अभियान की शुरूआत महु से प्रधानमंत्री करेगें। इस अभियान के तहत जिले के सभी ग्रामों में ग्राम सभाएं होगीं तथा ग्राम संसद पंचायत मुख्यालय में आयोजित की जायेगी। इस कार्य के हेतु जोनल अधिकारी ओर नोडल अधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। ये नियुक्त अधिकारी ग्राम संसद में मौजूद रहेगें। साप्ताहिक समय सीमा बैठक के दौरान डा.जटिया ने बताते हुए, अधिकारियों से निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया इस अभियान में भोपाल से दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इसका जायजा लेंगे।
 डॉ. जटिया ने इस अभियान के नोडल अधिकारी आदिम जाति कल्याण विभाग को नोडल और जोनल अधिकारियों को शिड्यूल तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा अधिकारियों का संभाग और जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा कि कार्यवाही के संबंध में भी बताया। उन्होंने कहा आदिम जाति कल्याण, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला बाला विकास, पशुचिकित्सा विभाग, राजस्व, खेल, जल संसाधन सहित अन्य विभिन्न विभागों को क्या कार्रवाही करनी है के बारे में दिशा निर्देश दिये गये। डॉ. जटिया ने यह भी बताया कि ग्राम सभाओं में हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चयन करना है। उन्होंने उप संचालक कृषि को फसल बीमा प्रधानमंत्री ङ्क्षसचाई योजना आदि का प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये।
दमोह जिला खुले में शौच से मुक्त करना है-
बैठक में बताया गया 31 मार्च 2017 तक जिले को खुले में शौच को मुक्त करना है। सभी अधिकारियों से कहा कि उनके अधीनस्थ शासकीय कर्मियों और मानदेय तथा प्रोत्साहन राशि पाने वाले सहयोगी के यहां शौचालय बन जायें उन्हें प्रेरित किया जायें साथ ही यह भी कहा कि जो भी आवेदन लेकर आते हैं, उन्हें शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया जायें, उन्हें यह भी बताया जाये कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 हजार रूपये निर्माण हेतु दिया जा रहे हैं। यह भी बताया गया कि जो हितग्राही अभियान में चिन्हित नहीं है वे बैंक से लोन लेकर शौेचालय बनवा सकते हैं। इस आयोजित साप्ताहिक समय सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई, पीजीआर तथा अन्य समय सीमा पत्रों की समीक्षा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। बैठक में कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पवार ने हैण्डपम्प सुधार कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुधार कार्य आऊट सोर्स कर करवाया जा रहा है।
 वसूली में तेजी, अवैध नलों को करें वैध -

डा.जटिया ने कहा कि जल कर की वसूली में गति लाई जायें और अवैध नल कनेक्शनों को वैध किया जायें। यह कार्य एक अभियान के रूप में किया जायें। इसकी कार्य योजना बनाकर अगली बैठक में प्रस्तुत की जायें।  डॉ. जटिया ने अवैध नल कनेक्शनों को नियमितीकरण के लिए नागरिकों को समय दिया जाने और इस संबंध में जाहिर सूचना जारी करने के लिए कहा। बैठक में मछली मार्केट के निर्माण हेतु शासन से 50 लाख रूपये मिलने की जानकारी पर आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित करने परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण कपिल खरे को दिये गये। बैठक में नवीन पत्थर मार्केट शिफ्ट होने संबंधी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही प्रस्तावित चौपाटी का कार्य की प्रगति लेकर शेष कार्यो का टेण्डर कराये जानें के लिए कहा गया। प्रभारी कलेक्टर ने कचौरा सब्जी मण्डी की एनआईटी तैयार करने और डीपीआर बनाने टेण्डर करने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान ट्रान्सपोर्ट नगर और मैकेनिकल नगर के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में बताया गया 30 अप्रैल तक दोनों नगरों का डीपीआर तैयार हो जायेगा। डॉ. जटिया ने शहर में शौचालय निर्माण के संबंध में कहा इस कार्यवाही में तेजी लाई जायें। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरपी मिश्रा पीओ कपिल खरे, इंजीनियर मेद्य तिवारी, इंजी. सुशील सोनी इंजी. सुशील अग्रवाल, सुश्री ऋतु सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। 


---------------०००००००००००००००००००००००००००००--------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल