डाक्टर वास्तव में भगवान होता है कोरोना के समय दिखा रूप-सांसद राहुल सिंह लोधी
नेशनल इंटीग्रेडेट मेडीकल एसोशिएशन ने 50 बर्ष तक चिकित्सा सेवाओं को देने वालों का सम्मान किया (डा.हंसा वैष्णव) दमोह/अपने जीवन के पचास बर्ष चिकित्सा के क्षेत्र को देने वाले आमजनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने वाले चिकित्सकों को नेशनल इंटीग्रेडेट मेडीकल एसोशिएशन नीमा के द्वारा सम्मानित किया गया। दमोह नगर के निजि होटल में आयोजित स्वर्णिम सम्मान समारोह के मुख्यातिथि दमोह सांसद राहुल सिंह,अतिथि राज्य मंत्री लखन पटेल,विधायक दमोह जयंत मलैया,नीमा के प्रदेशाध्यक्ष डा महेश गुप्ता,प्रांतीय महासचिव डा कल्याण सिंह,आयुष अधिकारी डा.राजकुमार पटेल, आईएमए के जिलाध्यक्ष डा.संजीव सिंघई,डा.विजय सिंह राजपूत,नीमा के जिलाध्यक्ष डा.सी.एल.नेमा,सचिव डा.सुरेन्द्र पटेल,सेवानिवृत आयुष अधिकारी डा.अनिल चैधरी,डा.नवीन दुबे ने भगवान धनंवतरी का पूजनार्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शंख की मधुर ध्वनि के साथ मंचासीन अतिथियों का सम्मान श्रीफल,शाल एवं स्मृति चिंन्ह देकर किया गया। 50 बर्ष चिकित्सा के तो मंच से उतरे अतिथि- जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में 50 बर्ष से सेवायें देने वाले बरिष्ठ चिकित्सको...