डाक्टर वास्तव में भगवान होता है कोरोना के समय दिखा रूप-सांसद राहुल सिंह लोधी
नेशनल इंटीग्रेडेट मेडीकल एसोशिएशन ने 50 बर्ष तक चिकित्सा सेवाओं को देने वालों का
सम्मान किया
(डा.हंसा वैष्णव)
दमोह/अपने जीवन के पचास बर्ष चिकित्सा के क्षेत्र को
देने वाले आमजनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने वाले चिकित्सकों को नेशनल इंटीग्रेडेट
मेडीकल एसोशिएशन नीमा के द्वारा सम्मानित किया गया। दमोह नगर के निजि होटल में
आयोजित स्वर्णिम सम्मान समारोह के मुख्यातिथि दमोह सांसद राहुल सिंह,अतिथि राज्य
मंत्री लखन पटेल,विधायक दमोह जयंत मलैया,नीमा के प्रदेशाध्यक्ष डा महेश
गुप्ता,प्रांतीय महासचिव डा कल्याण सिंह,आयुष अधिकारी डा.राजकुमार पटेल, आईएमए के
जिलाध्यक्ष डा.संजीव सिंघई,डा.विजय सिंह राजपूत,नीमा के जिलाध्यक्ष
डा.सी.एल.नेमा,सचिव डा.सुरेन्द्र पटेल,सेवानिवृत आयुष अधिकारी डा.अनिल
चैधरी,डा.नवीन दुबे ने भगवान धनंवतरी का पूजनार्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम
का शुभारंभ किया। शंख की मधुर ध्वनि के साथ मंचासीन अतिथियों का सम्मान श्रीफल,शाल
एवं स्मृति चिंन्ह देकर किया गया।
50 बर्ष चिकित्सा के तो मंच से उतरे अतिथि- जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में 50
बर्ष से सेवायें देने वाले बरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान करने के लिये मंचासीन
अतिथियों ने नीचे उतर कर सम्मान किया। जब चिकित्सकों का सम्मान करने के लिये अतिथि
नीचे उतरे और चिकित्सकों को शाल,श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान किया तो एक अलग ही
परिदृश्य दिखलायी दे रहा था। उपस्थित चिकित्सकांे ने करतल ध्वनि से सम्मान किया एवं
आयोजन की प्रशंसा की।
इनका हुआ सम्मान-
लगातार 50 बर्ष एवं उससे अधिक समय से चिकित्सा के क्षेत्र में
सेवाओं को देने वाले चिकित्सकों को सम्मानिति किया गया। जिनमें डा.केदार
शिवहरे,डा.अनिल चैधरी,डा.भरत शिवहरे,डा,संतोष गोयल,डा.विजय नेमा,डा.विजय सिंह
राजपूत,डा.श्रीपाद् शेन्डेय,डा.प्रदीप शेन्डेय,डा.गोविन्द पाठक,डा.तौफिक
खान,डा.एम.एल.नेमा,डा.महेश नेमा,डा.आर.के.सोनी,डा.रसूल खान,डा.सुम्मेर शिखर चंद
जैन,डा.पी.एल.साहू,डा.आर.पी.श्रीवास्तव,डा.साबूलाल जैन,डा.गोपाल अयाची,डा.देवेन्द्र
विश्वकर्मा.डा.सुरेश चंन्द्र सिंघई,डा.महेन्द्र जैन को शाल श्रीफल एवं मानपत्र
प्रदान किया गयां। 14 चिकित्सक बने जन नेता विधायक निर्वाचित हुये थे- आयोजन के
प्रयोजन के संबध में विस्तार से जानकारी देते हुये नीमा के जिलाध्यक्ष
डा.सी.एल.नेमा ने कहा कि 1972 से नेशनल इंटीग्रेडेट मेडीकल एसोशिएशन सक्रियता से
जिले में कार्य कर रहा है। प्रति सप्ताह बैठक का आयोजन एवं विभिन्न विषयों को लेकर
चिंतन और कार्य योजना बनाने के साथ क्रियंावयन करने की दिशा में कार्य किया जाता
है। उन्होने कहा कि सरकार की सभी स्वास्थ्य सेवाओं से जुडी योजनाओं का लाभ पात्र
हितग्राहियों तक पहुंवाने की दिशा में कार्य किया जाता है। अनेक निःशुल्क चिकित्सा
शिविरों का आयोजन गत बर्षो में किये गये है। उन्होने बताया कि चिकित्सक किस प्रकार
जन सेवा करता हॅै और फिर जन नेता बन जाता है इसका उदाहरण है कि 1994 में 14
चिकित्सक विधायक बने।
डाक्टर का भगवान का रूप दिखा-सांसद लोधी दमोह सांसद राहुल
सिंह लोधी ने आयोजन की सराहना करते हुये कहा कि बरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान करके
अभिभूत हंूं। उन्होने कहा कि चिकित्सकों देखने का लोगो का अलग-अलग नजरिया है परन्तु
हमारा मानना है कि वह डाक्टर नहीं भगवान है। कोरोना कोविड की महामारी के समाय
इन्होने एक बडे भाग को ग्रामों में ही ठीक किया था। अगर एैसा नहीं होता तो शासकीय
चिकित्सालयों में भारी भीड हो जाती। अपने और अपने परिवार की जान की परवाह किये बिना
इन डाक्टरों ने लोगों को जीवन दान दिया है। पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने भी
चिकित्सकों के कार्य की सराहना करते हुये कहा कि यह गौरव की बात है कि हमको बरिष्ठ
चिकित्सकों को सम्मानित करने का मौका मिला। इस अवसर पर बरिष्ठ चिकित्सक डा.केदार
शिवहरे ने अपने अनुभव साझा करते हुये अनेक संस्मरण सुनाते हुये उपस्थितों को चिंतन
मनन करने मजबूर कर दिया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें