भटे का पौधा बना वृक्ष तीस फुट के विशाल वृक्ष पर पुष्प खिले
भटे का पौधा बना वृक्ष तीस फुट के विशाल वृक्ष पर पुष्प खिले
पश्चिम मध्य रेल दमोह परिसर के बगीचे में लगा विशाल वृक्ष
दमोह/22/04/2016 आम तौर पर भरोसा नहीं होता है कि जो पौधे के रूप में संपूर्ण विश्व में पहचाना जाता हो उसी का एक विशाल वृक्ष हो? परन्तु यह वह सच्चाई है जिसको देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जायेंगी। आप अपनी टीव्ही स्क्रीन पर स्वयं को देख सकते हैं कि एक बेगन का पौधा कितना विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है जिसमें हजारों पुष्प इस समय खिले हुये देखे जा सकते हैं। लगभग 25 से 30 फुट की उंचाई ले चुके बेगन के वृक्ष में फल के रूप में बेगन भी लगते हैं हालांकि यह वृक्ष के अनुरूप विशाल तो नहीं होते परन्तु बेगन के साईज के जरूर होते हैं। पश्चिम-मध्य रेल के दमोह रेल्वे स्टेशन के समीप बने एक रेल्वे के बगीचे में यह वृक्ष लगभग 18 बर्ष प्राचीन बतलाया जाता है। जिसको देखने पर विभाग के बरिष्ठ अधिकारियों ने बगीचे को लगाने एवं देख रेख करने में लगे माली उमा पटैल को हजारों रूपये के अवार्ड भी प्रदान किये हैं। लगातार नई -नई खोज कर अपने कार्य में लगे उमा पटैल ने इस बगीचे को जिन्दा रखने में समीप से निकलने वाले गंदे नाले के पानी का सहारा लिया था। वह बतलाते हैं कि आत्म संतुष्टि के साथ पर्यावरण को बचाने के साथ ही सौन्दर्य के लिये का कार्य करने पर मन प्रसन्न होता है। साथ ही जब अधिकारी एवं पर्यावरण प्रेमी प्रसंशा के दो शब्द बोल देते हैं तो सबसे बडा पुरूस्कार मिल गया हो एैसा लगता है। बगीचे में अनेक तरह के पुष्प एवं पौधों को लगाया है जिसको देखकर यहां आने वाले तारीफ करने में पीछे नहीं रहते।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें