पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
असफलता के बाद दूसरे प्रयास में हुये थे लुटेर सफल
( डा.एल.एन.वैष्णव )
दमोह/19/02/2016 दिन दहाडे हुई लूट की घटना का पर्दाफास करते हुये पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है। वहीं साथ ही लूट की राशि 3 लाख 6 सौ रूपये में से 1 लाख 85 हजार,मोटर साईकिल सहित कुल मशरूका 2 लाख 25 हजार 6 सौ रूपये जप्त किये हैं। इन्होने बतलाया कि आरोपियों ने शराब,मुर्गा तथा घरेलू कार्य में शेष रकम आरोपियों ने खर्च करना स्वीकार किया है। घटना के संबध में जिले के पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी। श्री सिंह ने बतलाया कि गत 4 फरवरी 2016 को घटित लूट की घटना को लेकर पुलिस लुटेरों को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है। दिन दहाडे जिला मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर घटित उक्त घटना को लेकर आरोपियों को पकडने के प्रयास तुरंत प्रारंभ कर दिये गये थे। हमें शक था कि मामला आस पास के ही लोगों का है जिसको लेकर हमने पता करना प्रारंभ किया तो पाया कि कुछ संदेही अपनी हैसीयत से कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च करने में लगे हुये हैं। श्री सिंह ने बतलाया कि संदेही चंदन नाथ एवं बब्लू नाथ से पुलिस ने जब पूछतांछ करना प्रारंभ किया तो फिर जानकारी मिली कि इनके साथ दो लोग और यानि चार लोगों ने उक्त घटना को अंजाम दिया था।
क्या है मामला-
गत 4 फरवरी 2016 को दिनेश कुमार पिता रामकुमार गर्ग ग्राम समीति प्रबंधक हरदुआ मुडर द्वारा बैंक से 3 लाख रूपये निकाल कर ग्राम शीशपुर पटी सोसाईटी हितग्राहियों को वितरित करने के लिये मोटर साईकिल से जा रहे थे। दोपहर में अभाना-शीशपुर मार्ग पर दो लोगों ने लाठियों से प्रहार कर 3 लाख 6 सौ रूपये एवं मोटरसाईकिल लेकर भाग गये थे। घटना की सूचना मिलते ही जहां पुलिस हरकत में आ गयी थी तो वहीं लूटेरों की तलाश प्रारंभ हो चुकी थी। घटना को लेकर पुलिस ने श्री गर्ग की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 26/16 धारा 394 दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार उसको विवेचना के समय घटना दिनांक की रात्रि में ही जोरतला मार्ग पर मोटरसाईकिल,शासकीय कागजाद तथा 6 सौ रूपये नगद लावारिस हालत में मिले थे।
एक बार असफल-दूसरी बार सफल-
उक्त घटना के संबध में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने बतलाया कि आरोपी एक बार लूट में असफल हुये थे और दूसरे दिन वह इसमें सफल हो गये। जिसकी जानकारी सभी आरोपियों ने पूंछतांछ के दौरान दी है। श्री सिंह ने बतलाया कि आरोपियों ने बतलाया कि हम चारों ने योजना बनाई कि दिनेश गर्ग लम्बी रकम लेकर देहात में सूखा राहत की राशि वितरित करने के लिये आते हैं लेकिन हम लोग दिनेश गर्ग को पहचान नहीं पाये थे। दूसरे दिन पुन: अभाना पेट्रोल पंप एवं टेक पर दो-दो लोग खडे हो गये जैसे ही दोपहर 01 बजे दिनेश गर्ग आते दिखा कि हल्लू एवं दिनेश मुडा ने लाठी मारकर रूपयों से भरा बैग छीन लिया तथा चंदन एवं बल्लू को ईशारा किया कि काम हो गया है। सभी बैग,मोटर साईकिल लेकर मुडर नाला पहुंचे एवं 75-75 हजार रूपये आपस में बांट लिये।
इनके प्रयास से सफलता-
उक्त घटना का पर्दाफास करने के संबध में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें एसडीओपी केसी पाली,थाना प्रभारी व्हीएस बमनिया,चौकी प्रभारी एसबी मिश्रा,हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक चंद्रिका,राममनोहर,आरक्षक नरेन्द्र पांडे,जुनैद,राघवेन्द्र सैनिक विजय तिवारी ने उक्त घटना का पर्दाफास करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बतलाया कि टीम को पुरूष्कृत किया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें