श्रीराममय हुआ विजय नगर,भव्य शोभा यात्रा निकली
विग्रहों की आज पुष्प,धुपादिवास,कल प्रथम देव दर्शन
रामनाम के अखंड संकीर्तन से धर्ममय बना वातावरण

दमोह/ जय-जय श्रीराम के जयकारों के जय घोष के साथ गुंजायमान होती नगर की गलियां,हाथों में धर्म ध्वजा को थामें अश्वारोही और साथ में पारंपरिक वाद यंत्रों पर भजनों की धुन पर थिरकते भक्त,सिर पर कलश धारण किये मातृशक्ति जी हां एैसा ही कुछ नजारा रहा आज नगर के प्रमुख मार्गों का। स्थानीय बुंदाबहु मंदिर से प्रारंभ हुई एक विशाल शोभा यात्रा के दौरान हजारों भक्तों ने सहभागिता करते हुये धर्म लाभ लिया तो वहीं क्षेत्र सहित संपूर्ण विजय नगर राममय हो गया। विदित हो कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम दरबार में श्रीराम,लक्ष्मण,जानकी सहित पवन पुत्र हनुमान के विग्रहों की स्थापना होने जा रही है। जिला मुख्यालय पर स्थित विजय नगर में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उक्त भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी थी। उक्त धार्मिक आयोजन के दौरान श्रीराम नाम संकीर्तन का आयोजित किया गया है जो कि दिनांक 1 फरवरी 2016 को प्रात:10 बजे से प्रारंभ हो चुका है एवं दिन रात अखंड से रूप से चलता रहेगा जिसका समापन 6 फरवरी 2016 को होगा। वहीं दूसरी ओर श्रीधाम वृंदावन के प्रसिद्ध संत पं.राम अवतार पारीक के सानिग्ध में आज 03 फरवरी को स्थानीय बूंदाबहू मंदिर से प्रात:10 बजे एक भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गयी जो कि नगर के विभिन्न मार्गों से होकर विजय नगर पहुंची। आज 4 फरवरी को पुष्पाधिवास,धूपादिवास के साथ सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार पूजनार्चन किया जायेगा। इसी क्रम में प्रथम देव दर्शन पूर्णाहुति 5 फरवरी 2016 शुक्रवार को होगा जिसमें भंडारा प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया है। श्रीराम मंदिर समीति विजय नगर ने सभी श्रृद्धालू भक्तों से उक्त धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें