नोहटा महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरे कला के रंग
दो दिवसीय महोत्सव का मंत्री जयंत मलैया ने किया शुभारंभ
डा.हंसा वैष्णव






दमोह /13/02/2014 कला साधकों ने कला प्रेमियों की उपस्थिति में जमकर कला के रंगों को बिखेरते हुये सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। लगातार तालियों की गडगडाहट जहां कलाकारों का उत्साह वर्धन कर रही थी तो हजारों की तादाद में उपस्थित जन समूह कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे अवसर था नोहटा महोत्सव 2016 का जिसका शुभारंभ दमोह विधायक एवं मध्यप्रदेश के वित्त,जलसंसाधन, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जयंत कुमार मलैया ने किया। ज्ञात हो कि बर्षों तक स्थानीय कलाकारों सहित राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को अपनी कला रूपी प्रतिभा दिखलाने का अवसर प्रदान करने वाला मंच गत कुछ बर्षो से बंद पडा था । दो दिवसीय नोहटा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया इस अवसर पर महोत्सव के संस्थापक पूर्व मंत्री स्व.रत्नेश सालोमन के चित्र पर माल्यापर्ण भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बुंदेली परंपराओं के अनुरूप मुख्यातिथि श्री मलैया एवं अतिथियों की मानवंदना की गयी तथा शुभारंभ तृप्ती पाठक ने गणेश वंदना, शालिनी शिवहरे ने शिव नृत्य किया। समिति द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जबेरा विधायक प्रताप ङ्क्षसह और समिति के सचिव आदित्य सालोमन ने अपने विचार रखे।
शिव तांडव-
उक्त दो दिवसीय महोत्सव में शिव के रूप में प्रस्तुत किये गये तांडव ने उपस्थितों का जमकर मन मोह लिया। भगवान भोले नाथ के एक दम हु बहु स्वरूप को धारण किया गया नृत्य लगातार दर्शकों को तालियां बजाने के लिये मजबूर करता रहा। ज्ञात हो कि शिव तांडव प्रख्यात पत्रकार,रंगकर्मी,समाज सेवी डा.एल.एन.वैष्णव ने किया । रूप सज्जा उनके साथ डा.वैष्णव की अर्धागंनी पत्रकार हंसा वैष्णव ने किया था जबकि नृत्य का निर्देशन नवोदित निगम द्वारा किया था। इसी के साथ ही देर रात्रि तक सैकडों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों को देकर दर्शकों की प्रसंशा एवं तालियां बटोरी।
शासन के कलेंडर में शामिल होगा-
कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं प्रदेश के वित्त मंत्री श्री मलैया ने
कहा इस महोत्सव को वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे और आने वाले वर्ष से मध्यप्रदेश शासन से सहयोग दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा पूर्व मंत्री स्व. रत्नेश सालोमन जी ने इसे शुरू करवाया था वे मेरे अच्छे मित्र भी थे। श्री मलैया ने मेले की पुन: शुरूआत के लिये संबंधितों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इनकी रही उपस्थिति-
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, विधायक जबेरा प्रताप ङ्क्षसह, विधायक पथरिया लखन पटैल, जिला पंचायत सदस्य ऋषि ङ्क्षसह, पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव, भावङ्क्षसह ठाकुर, , पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह हजारी, , पुलिस अधीक्षक तिलक ङ्क्षसह, एडीशनल एसपी अरङ्क्षवद दुबे, एसडीएम डॉ.सी.पी.पटैल सहित बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं तथा दर्शकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक सोनवल तथा अनुनय श्रीवास्तव ने किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें