अवध धाम बना विजय नगर राम दरबार का पुष्प,धुपादिवास

विग्रहों का महाअभिषेक,राम मय हुआ विजय नगर धर्म ध्वजाओं,रंगोली,आर्कषक विद्युत से मंदिर सहित क्षेत्र जगमगाया रामनाम के अखंड संकीर्तन से धर्ममय बना वातावरण डा.एल.एन.वैष्णव दमोह/ जिले में प्रवाह होती धर्म गंगा में एक धर्म सरिता और जुड चुकी है वह है विजय नगर मेंं जहां का सारा वातावरण श्रीराम मय देखा जा सकता है सम्पूर्ण कालोनी मानो अवध धाम बन चुकी है अगर यह कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। विदित हो कि एक भव्य मंदिर का निर्माण स्थानीय विजय नगर कालोनी में कराया गया है जिसमें श्रीराम दरबार की स्थापना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम जी के विग्रह की उंचाई 51 इंच जबकि श्री लक्ष्मण जी,जानकी,हनुमान की क्रमश:उंचाई में एक-एक इंच का अंतर रखा गया है। पुष्प,धुपादिवास,महाअभिषेक- उक्त धार्मिक कार्यक्रम में सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार श्रीराम,लक्ष्मण,जानकी,हनुमान के साथ ही भगवान औघढदानी एवं पार्वती जी के विग्रहों का धूप,पुष्पादिवास के साथ महा अभिषेक का कार्यक्रम श्रीधाम वृंदावन के प्रसिद्ध संत पं.राम अवतार पारीक के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जबकि पं.मनोज शुक्ला,पं.संतोष जी,पं.रवि जी के साथ धर्मेश विदोल्या पुजारी ने सहभागिता की। भव्य,आकर्षक मंदिर- उक्त नवनिर्मित मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है जिसमें वास्तु के अनुसार सनातन धर्म में वर्णित मंदिरों की स्थापना एवं परंपराओं को विशेष रूप से दृष्टिगत रखते हुये निर्माण कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वाय 97 फुट में इसका निर्माण कराया गया है जबकि प्रांगण अलग से रखा गया है। मंदिर में गर्भ गृह,ठाकुर जी की रसोई,भंडार को भी बनाया गया है। मंदिर के निर्माण के संबध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 40 लाख रूपये का व्यय किया जा चुका है जबकि अभी लगातार कार्य चलता रहेगा। मंदिर के गर्भ गृह में श्रीराम दरबार को स्थापित किया गया है जबकि प्रांगण में ही शिव दरबार एवं द्वार पर पवन पुत्र हनुमान जी को विराजमान कराया गया है। अवध धाम बना विजय नगर- अवध धाम के रूप में परिवर्तित हो चुका है विजय नगर अगर यह कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कालोनी का प्रत्येक मार्ग सहित घरों के सामने विशाल रंगोलियों एवं धर्म ध्वजाओं को लगाया गया है। संध्या के समय घरों के सामने दीपों की रोशनी के साथ ही विद्युत की आकर्षक साज सज्जा से दीपवाली जैसा माहौल देखा जा सकता है। आज प्रथम देव दर्शन- आज उक्त धार्मिक आयोजन में भक्तों को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम दरबार सहित शिव दरबार के प्रथम दर्शन करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। आज दोपहर को हवन में पूर्णाहुति एवं गत 01 फरबरी से चल रहे अखंड रामधुन का विश्राम भी होगा । आज 5 फरवरी 2016 शुक्रवार को होगा जिसमें भंडारा प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया है। श्रीराम मंदिर समीति विजय नगर ने सभी श्रृद्धालू भक्तों से उक्त धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल