महिलायें जागरूक तो राष्ट्र मजबूत,अपराधों पर भी लगाम-श्रृद्धा शुक्ला
हिन्दुस्थान संगिनी क्लब का शपथ ग्रहण सम्पन्न वक्ताओं ने रखे विचार

>
दमोह/10/02/2016 आपको समाज सेवा के साथ राष्ट्रोत्थान के लिये ईश्वर ने चुना है इसके लिये अपने आपको धन्य मानते हुये ईश्वर का धन्यवाद करें कि इस पवित्र कार्य को करने का अवसर आपको प्रदान किया है यह बात श्रीमती रजनी गुप्ता ने कही। हिन्दुस्थान संगिनी क्लब के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यातिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुये श्रीमती गुप्ता ने कहा कि गत बर्ष के कार्यक्रमों की ओर दृष्ट्रि डालें तो आप पायेंगे कि हिन्दुस्थान संगिनी क्लब के द्वारा किये गये कार्य निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणदायी रहे हैं। इन्होने कहा कि जिस प्रकार फूल खिलते एवं महकते हैं उसी प्रकार हिन्दुस्थान संगिनी क्लब भी अपनी पवित्र कार्य रूपी खुशबू से समाज को महकाता रहे यही कामना करती हूं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा पूजनार्चन कर समारोह की मुख्यातिथि श्रीमती रजनी गुप्ता,विशिष्ठ अतिथि समाजसेविका नर्मदा सिंह एकता,शपथ अधिकारी महिला पुलिस इंस्पेक्टर कु.श्रृद्धा शुक्ला,आशिमां बेगम,श्रीमती सुशीला सिरोठिया ने किया। मंचासीन अतिथियों की मानवंदना पुष्पहारों एवं स्मृति चिंन्ह देकर किया गया। आयोजन के प्रयोजन तथा अतिथियों का स्वागत करते हुये हिन्दुस्थान संगिनी क्लब की संचालक डा.श्रीमती हंसा वैष्णव ने अपनी बात को विस्तार से रखा। इसी क्रम में क्लब की सह संचालक श्रीमती अलका मिश्रा ने गत बर्ष हुये कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ज्ञात हो कि हिन्दुस्थान संगिनी क्लब द्वारा लगातार समाज में प्रेरणादायी कार्य किये जा रहे हैं भारतीय संस्कृति के अनुरूप जहां कार्यक्रमों को किया जाता है तो वहीं समाज एवं राष्ट्रोत्थान के लिये कार्य किये जाते हैं। गत बर्ष जहां अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस को स्थानीय रेल्वे प्लेटफार्म पर लकडहारी,गरीब,मजदूर,भिखारी महिलाओं के मध्य जाकर मनाया उनको वस्त्र एवं भोजन को वितरित किया। वहीं होली,दीपावली,हरियाली तीज जैसे पर्व पर मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किये। सफाई अभियान में नगर के एक पार्क में अपना योगदान दिया। समाज में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिये ग्रीष्म कालीन पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें सैकडों बच्चों को लाभांवित किया गया। नेपाल में आये भूकंप में नगद सहायता राशि भेजी गयी तो देव जागेश्वरनाथ के दर्शनार्थियों को टोल न लगे इसके लिये भी प्रयास किये।
किसने क्या कहा-
इस अवसर पर समाज सेवी नर्मदा सिंह एकता ने कहा कि घर से बाहर निकलकर समाज सेवा कार्य करने के लिये एक उचित माध्यम है हिन्दुस्थान संगिनी क्लब जो अपने दायित्वों का निर्वाहन करने में लगा हुआ है। श्रीमती सिंह ने कहा कि इसके द्वारा किये जा रहे कार्य निश्चित रूप से सराहनीय हैं । इन्होने इस अवसर पर क्लब को मजबूती प्रदान करने संबधि सुझाव भी दिये। वहीं शपथ अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर कु.श्रृद्धा शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान और गौरव की बात है कि महिलायें चौके चूल्हे से निकलकर समाज एवं राष्ट्र के लिये कुछ नया करने के लिये आगे आ रही हैं। हिन्दुस्थान संगिनी क्लब इनको आगे आने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहा है। कु.शुक्ला ने कहा कि महिलायें जागरूक होंगी तो राष्ट्र और तीव्र गति से आगे बढेगा तथा इससे समाज में अपराधों में कमी आयेगी। इन्होने कहा कि इस प्रकार के संगठनों एवं जागरूक महिलाओं के कारण पुलिस को भी सहयोग प्राप्त होता है।
मिली जिम्मेदारी,ली शपथ-
हिन्दुस्थान संगिनी क्लब के बर्ष 2016 के लिये अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी श्रीमती कविता राय को अध्यक्ष,सचिव श्रीमती रीना शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा असाटी को चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ अधिकारी महिला पुलिस इंस्पेक्टर कु.श्रृद्धा शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इनकी रही उपस्थिति,सहयोग-
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सुमन श्रीवास्तव,पिंकी तिवारी,सुनीता गुप्ता,निधि तिवारी,सुनीता मेहरा,बबली राय,प्रज्ञा खरे,गीता राजपूत,शिखा गुप्ता,रूपा टंडन,प्रभात मिश्रा,सीमा सेन,रूबी खान,कल्पना श्रीवास्तव,पूनम खरे सहित बडी संख्या में हिन्दुस्थान संगिनी क्लब की सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डा.श्रीमती हंसा वैष्णव ने तो आभार श्रीमती अलका मिश्रा ने व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें