जाँच मे गड़बड़ी तो फिर प्रकरण दर्ज किया जायेगा-कलेक्टर डॉ.शर्मा
जाँच मे गड़बड़ी तो फिर प्रकरण दर्ज किया जायेगा-कलेक्टर डॉ.शर्मा
जनसुनवाई में 86 आवेदनों पर हुई सुनवाई
दमोह : 02 फरवरी 2016
पहले जाँच होगी, फिर प्रकरण दर्ज किया जायेगा और फिर रजिस्ट्री शून्य करने की कार्यवाही होगी यह बात आज जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने तहसील तेन्दूखेड़ा मुकाम पोस्ट समनापुर निवासी एक आवेदक द्वारा जमीन की फर्जी लिखापढ़ी करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करने पर कही। इस अवसर पर जिले के दूरदराज क्षेत्रों से जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की बुनियादी समस्याओं से संबंधित 86 आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाही करने के निर्देश दिये तथा कुछ मामलों को समय-सीमा बैठक में रखने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला एवं संयुक्त कलेक्टर नंदा कुशरे ने भी अपनी सहभागिता निभाई।
जनसुनवाई के दौरान उड़ीसा से आई टीम तथा स्थानीय स्तर लड़की को उसके माता-पिता के पास उड़ीसा भेजने के लिये तत्पर रहे मनीष तिवारी एवं उनके सहयोगियों ने कलेक्टर डॉ.शर्मा से मुलाकात की और जिला चिकित्सालय में भर्ती लड़की को उड़ीसा वापिस भेजने के संबंध में चर्चा की।
जनसुनवाई में तहसील बटियागढ़ साकिन देवगांव निवासी एक आवेदक ने बंदोवस्त के पूर्व नक्शा अनुसार नवीन नक्शा दुरूस्त कराने, तहसील जबेरा साकिन ग्राम गड़िया मानगढ़ निवासी एक आवेदक ने सूखा राहत राशि प्रदान करने, ग्राम हरदुआ ग्राम पंचायत बैलढाना तेन्दूखेड़ा के गंगा जमुना स्व सहायता समूह ने सांझा चूल्हा योजनांतर्गत नास्ता एवं भोजन की राशि का भुगतान कराने आवेदन प्रस्तुत किया ।
इसी प्रकार तहसील दमोह साकिन ग्राम खबेना निवासी एक आवेदक ने ग्राम में पीने के पानी हेतु हैण्डपम्प लगवाने, तहसील पटेरा साकिन ग्राम गाड़ाधाट निवासी आवेदक ने पटवारी द्वारा बही न देने पर पटवारी की जाँचकर बही दिलवाने, तहसील जबेरा साकिन चिलौद निवासी आवेदक ने पुत्र की मृत्यु मलेरिया डेंगू इंस्फेक्शन से होने पर सहायता राशि दिलाने, ग्राम खमखेरा निवासी 7 आवेदकों ने बंदरों द्वारा फसल एवं आम आदमी को परेशान करने पर वन विभाग बंदरों को पकड़वाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
जनपद पंचायत पटेरा की ग्राम पंचायत मझौली निवासी 10 व्यक्तियों ने सरपंच, सचिव, सहायक सचिव के द्वारा मजदूरी कार्ड, राशन की पर्चियां, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि सभी काम नहीं करने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। तहसील पथरिया साकिन बरपटी निवासी आवेदक ने कपिलधारा कूप की राशि दिलाने, फुटेरा वार्ड नं. 2 दमोह निवासी आवेदक ने रोजगार हेतु दुकान दिलाने तथा बरखेरा जैसिंह क्र.56 की आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता ने 9 माह से आंगनबाड़ी से पैमेन्ट न मिलने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया है।
जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने फसल खराब होने पर मुआवजा दिलाने, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, आवास कुटीर, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आदि से संबंधित अनेक आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को तय समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें