अंश-शोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड द्वारा मीटरों को अधिमान्यता
प्रयोगशाला में 40 हजार बिजली मीटर की जाँच
भोपाल : सोमवार, फरवरी 15, 2016 प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के मीटरों की जाँच के विशेष अभियान में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने अप्रैल, 2015 से अपने कार्य-क्षेत्र में 40 हजार बिजली मीटर की जाँच की है। जाँच का कार्य कम्पनी के गोविंदपुरा स्थित कार्यालय में बनी प्रयोगशाला में किया गया। प्रयोगशाला को राष्ट्रीय परीक्षण और अंश-शोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड द्वारा अधिमान्यता दी गयी है। जाँचे गये बिजली मीटर को जाँच प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें