प्रधान मंत्री कौशल विकास से युवाओं का संवरेगा भविष्य , बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में बढता कदम
( डा.एल.एन.वैष्णव )
दमोह/ राष्ट्रोत्थान के साथ युवाओं को सही दिशा देने के पवित्र संकल्प के साथ प्रारंभ होने जा रहे कार्यक्रम के साथ अब क्षेत्र के युवाओं को बेरोजगारी का दंश नहीं भोगने पडेगा। ज्ञात हो कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को अपना भविष्य तथा देश को समृद्धशाली बनाने की दिशा में आगे बढने का मार्ग प्रशस्त करने योजना का शुभारंभ किया है। जिले के युवाओं को भी यह शुभ अवसर प्राप्त होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देश के लगभग 24 लाख युवाओं को इससे जोड प्रशिक्षण देने की योजना है। जिसके तहत जिला मुख्यालय पर एक वृहद कार्यक्रम के साथ उक्त कौशल विकास योजना का शुभारंभ आज 5 फरवरी 2016 को दोपहर 11 बजे स्थानीय मानस भवन में होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि दमोह लोकसभा के लोकप्रिय सांसद प्रहलाद सिंह पटैल,अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल होंगे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक द्वय श्रीमती उमादेवी खटीक,लखन पटैल तथा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू,नपा अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी उपस्थित रहेंगी। ज्ञात हो कि उक्त योजना अंतर्गत विभिन्न उद्योगों से संबधित स्किल टे्रनिंग पाने का शुभ अवसर होगा जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को भारत सरकार की ओर प्रमाण पत्र के साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जायेगा। जिले में उक्त कार्यक्रम के आयोजक टीम निदान भारत बतलाये जाते हैं।
संलग्र-फोटो
--------------०००००००००००००००००----------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें