समन्वय सरकार का उत्तरदायित्व जो भारत सरकार कर रही है-प्रहलाद पटैल
प्रधान मंत्री कौशल विकास से चमकेगा युवाओं का भविष्य
राष्ट्रोत्थान के साथ बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में बढता कदम
(डा.एल.एन.वैष्णव)
दमोह/ प्रत्येक व्यक्ति का एक स्वप्र एवं संकल्प होता है उसकी पूर्ति के लिये किसी न किसी की मदद की आवश्यकता कभी न कभी पडती है। अर्थाभाव भी इसमें से एक हो सकता है अगर सरकार और समाज मिलकर उसकी मदद करते हैं तो उसके स्वप्र और संकल्प को पूरा किया जा सकता है यह बात दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रहलाद सिंह पटैल ने कही। स्थानीय मानस भवन के विशाल सभाकक्ष में काफी बडी तादाद में उपस्थित युवक,युवतियों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुये श्री पटैल ने अनेक विचारणीय प्रश्रों को रखते हुये अपने उद्बोधन के माध्यम से दिशा देने के साथ भारत सरकार की सोच एवं कार्य को सामने रखा। विदित हो कि श्री पटैल कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को अपना भविष्य तथा देश को समृद्धशाली बनाने की दिशा में आगे बढने का मार्ग प्रशस्त करने योजना का शुभारंभ किया है। जिले के युवाओं को भी यह शुभ अवसर प्राप्त होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देश के लगभग 24 लाख युवाओं को इससे जोड प्रशिक्षण देने की योजना है। जिसके तहत जिला मुख्यालय पर एक वृहद कार्यक्रम के साथ उक्त कौशल विकास योजना का शुभारंभ आज 5 फरवरी 2016 को दोपहर 11 बजे स्थानीय मानस भवन में किया गया। समारोह के मुख्यातिथि श्री पटैल ने कहा कि हमारे पास हुनर है परन्तु अगर उस कार्य की वाजिव कीमत नहीं मिल पाये तो हम फेल हो जायेंगे और सरकार और समाज यह समस्या का समाधान कर दे तो हम सफल हो जायेंगे। एैसे ही समन्वय का कार्य भारत सरकार करने का कार्य कर रही है।
विपत्ति और संयम-
मुख्यातिथि श्री पटैल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन के दौरान कहा कि जीवन में जो घटना है वह घटेगा ही आप उसको रोक नहीं पायेंगें परन्तु उस समस्या का समाधान कैसे कर सकते हैं अगर इसके लिये आप तैयार हैं तो आप सफल हो सकते हैं। श्री पटैल ने कहा कि भाग्य के खेल में सब बुरा ही बुरा नहीं होता एैसा में मानता हूं। कितना ही बडा इंसान हो चाहे वह पैसे हो या फिर ताकत से विपत्ति सब पर आती है हां इस समय वह संयमित कितना रहता है यह सोचने का विषय है। हम विपत्ति के समय संयमित कैसे होंगे यह गुण सबके अंदर होता है परन्तु वह सोया हुआ है उसको जगाने की आवश्कता है।
महिलायें आगे आयें-
श्री पटैल ने कहा कि महिलायें हर क्षेत्र में कार्य सकती हैं वह सिक्यिुरिटी गार्ड क्यों नहीं बन सकती हैं? देश के अनेक राज्यों सहित मणीपुर का जिक्र करते हुये कहा कि वहां महिलायें सब कार्य करती हैं तो फिर यहां भी कर सकती हैं। इन्होने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से आप अपने हुनर को आगे लायें।
गुरू वह जो टर्निंग प्वांईट पर दिशा दे-
श्री पटैल ने कहा कि टर्निंग प्वाईंट पर सही दिशा हमें दे वह ही गुरू होता है वह कोई भी हो सकता है। इन्होने एक उदाहरण अपने पूज्य गुरू जी का देते हुये कहा कि वीरान मार्ग एवं चौराहे पर आप कैसे समाधान और रास्ते को खोज सकते हो। इन्होने कहा कि श्री गुरू जी कहते हैं कि संकल्प में विकल्प नहीं होता जिसमें विकल्प होता है वह कभी पूरा नहीं होता। श्री पटैल ने कहा कि हम दूसरों को दोष देते है परन्तु हमारी कितनी हैसियत और चादर है हमसे अच्छा कोई नहीं जान सकता?
देश में माडल बनेगा दमोह-
श्री पटैल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रारंभ किये गये इस पवित्र कार्य से लाखों युवाओं का भला होने जा रहा है। संबधित मंत्री की बात को बतलाते हुये कहा कि उन्होने मुझसे कहा कि दमोह देश में उक्त कौशल विकास के कार्य में माडल बनेगा एैसा मेरा विश्वास है। श्री पटैल ने उक्त अभियान को जन आंदोलन बनाने का आग्रह लोगों से किया।
मां वीणापाणी की आराधना,आशीष -

कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्यातिथि दमोह लोकसभा के लोकप्रिय सांसद प्रहलाद सिंह पटैल, विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक लखन पटैल तथा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू,नपा अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी ,पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह सहित मंचासीन अतिथियों ने मां वीणा पाणी की आराधना सहित आशीष प्राप्त किया। वहीं आयोजकों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिंह देकर मानवंदना की। वहीं आयोजन के प्रयोजन के संबध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। ज्ञात हो कि उक्त योजना अंतर्गत विभिन्न उद्योगों से संबधित स्किल टे्रनिंग पाने का शुभ अवसर होगा जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को भारत सरकार की ओर प्रमाण पत्र के साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जायेगा। जिले में उक्त कार्यक्रम के आयोजक टीम निदान भारत बतलाये जाते हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने भी अपने विचार रखते हुये युवाओं को दिशा देने का प्रयास किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा.ऋचा सेन गुप्ता ने किया तो आभार लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें