अधिकार,समानता के साथ भेदभाव न हो सरकार का प्रयास-डा.जोशी

इन सर्विस ट्रेनिंग एण्ड सेन्सिटाईजेशन प्रोग्राम का प्रशिक्षण सम्पन्न विशेषज्ञों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण को किया संबोधित दमोह/28/02/2016- सभी को समान अधिकार प्रदान किये गये हैं लाभ सबको मिले तथा किसी प्रकार का भेदभाव न हो यह सरकार एवं कानून की मंशा है इसके लिये नियम,अधिनियम बनाये गये हैं यह बात क्षेत्रीय पुर्नवास केन्द्र भोपाल के सहायक प्राध्यापक डा.गणेश अरूण जोशी ने कही। वह स्थानीय धर्मा स्मृति जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के चुनिंदा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर रहे थे। डा.जोशी ने अपने प्रेरणादायी एवं ज्ञान वर्धक उद्बोधन के दौरान अनेक जानकारियां प्रदान की जिसमें जहां कानून की बात रखी तो वहीं अधिकारों को भी बतलाया। इन्होने अधिनियमों को भी विस्तार से जानकारी के रूप में रखा तो वहीं जानकारी एवं शिकायत के लिये कहां किससे संपर्क करना है बतलाया। इसी क्रम में चिकित्सा,शिक्षा,आचार,विचार,व्यवहार सहित अनेक विषयों को प्रशिक्षणार्थियों के मध्य रखा। डा.जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों की ओर पूंछे गये प्रश्रों के उत्तर भी दिये। आयोजन का प्रयोजन एवं स्वागत- उक्त प्रशिक्षण के आयोजन के प्रयोजन के संबध में आर के तैलंग उप संचालक सामाजिक न्याय ने बतलाया कि इन सर्विस ट्रेनिंग एण्ड सेन्सिटाईजेशन प्रोग्राम भारतीय पुर्नवास परिषद द्वारा यह प्रशिक्षण शिविर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित किये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के तीन जिलों को चुना गया है जिसमें दमोह का नाम होना हम सबके लिये गौरव की बात है इन्होने इस प्रयास के लिये प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की बात कही। वहीं अंतिम दिन विशेष रूप से प्रशिक्षण देने भोपाल से आये डा.गणेश अरूण जोशी का धर्मा स्मृति जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रजनी गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर मान वंदना की। इसी क्रम में प्रोग्राम समन्वयक चन्द्रशेखर विश्रोई,डा.रियाज खान,डा.एल.एन.वैष्णव,डा.श्रीमती हंसा वैष्णव,चंद्रेश राठौर,धमेन्द्र परिहार,प्रदीप नामदेव ने भी पुष्पहारों से स्वागत किया। प्रदेश के तीन जिलों को गौरव- विदित हो कि भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न चुनिंदा जिलों में विकलांगों के साथ कार्य करने उनकी समस्याओं को दूर करने के उद्ेश्य को लेकर प्रशिक्षण शिविरों को आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के तीन जिलों को इसके लिये चुना गया है दमोह जिले का चुनाव यहां प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों से संभव हो सका है। वहीं दूसरी ओर रीवां,मंदसौर जिले भी इसमें सम्मिलित हैं। इन्होने भी दिया प्रशिक्षण- उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थितों को पुष्पेन्द्र बलैया साईक्लाजिस्ट बाल स्वास्थ्य मिशन,संदीप पटैल ऑडियोलाजिस्ट,राणा प्रताप सिंह सहायक जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान,राजकुमार शर्मा रेडक्रास सोसाईटी ने प्रशिक्षण दिया। ज्ञात हो कि उक्त प्रशिक्षण में उपस्थितों को प्रोजेक्टर,लेक्चर,साहित्य के माध्यम से तो जानकारी दी ही गयी अपितु विकलांग पुर्नवास केन्द्र का भ्रमण भी कराया गया। ----------------------०००००००००००००००००००-----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल