तेंदुआ पिंजड़े मै
तेंदुआ पिंजड़े मै
पन्ना रिजर्व टाइगर की टीम ने रेस्कयू किया दमोह पुलिस & वन विभाग टीम भी रही उपस्थित
दमोह / ( 28 /03 / 2016 )जिले की सगोनी रेंज के मगरा कोटा वीट के आर एफ 72 /68 मे वन चोकी के पास पिपरी वाले स्थान पर खेत की बाढ़ मै पिछले 72 घटे से तेंदुआ फसा था जिसकी सूचना मगरा वन समिति अध्यक्छ भोळा द्वारा वन विभाग को रविवार दोपहर 2 बजे दी गई थी किन्तु वन अमला शाम को पहुचा जिसके कारण पिछली रात तेंदुआ को नहीं निकाला जा सका कल शाम को वारिश होने भी कार्य मे खलल पड़ा सुबह 10_11 बजे पन्ना रिजर्व टाइगर की टीम ने रेस्कयू आरम्भ किया जो 2 घंटे चला जिसके बाद तेंदुआ को सुरछित पिंजड़े मै ले जाया गया /
डॉ संजीब गुप्ता के बताये अनुसार आपरेशन काफी कठिन था आपरेशन के पहले तेंदुए को फायर कर बेहोश किया गया फिर तेंदुए की जाँच कर उपचार किया गया पन्ना रिजर्व टीम के साथ Sdo नवीन शर्मा तफ़सील खान विनोद सहित दमोह वन अमले मै Dfo संजय खरे Sdo ऍम एस उएके रेंनजर संतोष सिंह हीरालाल हरीश विनोद सहित स्टाफ मौजूद था /
वनमंडल अधिकारी ने बताया किसी व्यक्ति द्वरा शिकार के लिए फन्दा लगया गया था वहां से गुजरते समय तेंदुआ की कमर मै फंदा कस गया जिससे वह नहीं निकल सका इस फन्दे के बाजू मै एक फंदा और जब्त किया गया है जिसके बाद खेत के मालिक सुन्दर को पूछताछ के लिए पुलिस व् वन अमला अपने साथ ले गया है/













टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें