सरकार लगातार जनकल्याण कार्य कर रही है -जयंत मलैया


जिलास्तरीय अंत्योदय मेला,लोक कल्याण शिविर सम्पन्न 
                                                                डा.एल.एन.वैष्णव
दमोह/19/03/2016 मध्यप्रदेश सरकार लगातार जनकल्याण कार्य कर रही है पात्रों योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं प्रदेश में नि:शुल्क दवा की व्यवस्था की गई है। बीपीएल कार्डधारी को तीन लाख तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था का लाभ दिलाया जा रहा है। प्रदेश भर में डायलेसिस के लिये नि:शुल्क जिला चिकित्सालयों में व्यवस्था की गयी है। यह बात प्रदेश के वित्त, जलससंधान, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जयंत कुमार मलैया ने कही। वह स्थानीय तहसील ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय अंत्योदय मेला में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। इन्होने कहा कि जिले में भी दो डायलिसिस मशीन लगायी गयी  है अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। श्री मलैया ने कहा कि नर्मदा नदी को क्षिप्रा से जोडा गया है और सिंहस्थ के दौरान इसी पानी से श्रृद्धालू स्नान करेंगे। इस बात पर विचार एवं सर्वे कराया जायेगा कि बुंदेलखंड में इस दिशा में कैसे कार्य किया जा सकता है हो सकता है कि नहीं यह सर्वे के बाद मालूम होगा। लगातार जनकल्याण के कार्य हो रहे हैं आप देखें कि मुगलों,अंगे्रजों के समय से 2003 तक क्या स्थिति थी और इसके बाद अब क्या है। सरकार ने इन 12 बर्षो में ढाई गुना स्कूल खोले हैं। श्री मलैया ने कहा कि अंत्योदय मेला के माध्यम से आज चयनित पात्र हितग्राहियों को 94.26 करा़ेड की राशि का वितरण किया जा रहा है, 58 करा़ेड के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकापर्ण आज यहां हुये हैं।  श्री मलैया ने जन्म से दिव्यांग बेटी दुर्गा लोधी को ट्रायसिकल सौपी तथा मंच से एक लाख रूपये देने की घोषणा की। बेटी दुर्गा की तारीफ करते हुये कहा दिव्यांग बिटिया पैर से लिख रही है में देखकर द्रवित हो गया। इस दौरान हितग्राहियों को चैक, आदेश की कापियों का वितरण किया गया। अंत्योदय मेला के शुभारंभ अवसर पर वित्त, जलसंसाधन मंत्री जयंत कुमार मलैया ने कन्याओं को पूजन कर उन्हें फल की टोकरी भेंट की। तदोपरांत दिव्यांग बेटी दुर्गा को ट्रायसिकल भेंट की और विभिन्न निर्माण कार्यो का शिलान्यास, भूमिपूजन आकाशवाणी कलाकार नवोदित निगम  और जेपीबी स्कूल की छात्राओं ने गीत तथा संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार रंगोली प्रदर्शित की। 
किसने क्या कहा-
कलेक्ट्रर डा.श्रीनिवास शर्मा ने आयोजन के प्रयोजन के संबध में जिला प्रशासन के साथ ही उन सब योजनाओं एवं राशि तथा पात्रों को लाभ दिलाने की जानकारी इस मंच के माध्यम से रखी। वह अपने लिखित उद्बोधन के दौरान अनेक बार अटके एवं जुबान न पलटने के कारण रूके भी। इस अवसर पर विधायक पथरिया लखन पटैल ने शिविर को संबोधित करते हुये कहा दीनदयाल उपाध्याय का सपना अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जा़ेडने का था और इसे प्रदेश के मुखिया शिवराज ङ्क्षसह चौहान अंत्योदय मेले लगाकर लाभांवित करा रहे हैं। प्रदेश में 12 सालों से विकास देखने मिल रहा है, हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुये हैं। चाहे बिजली हो या सड़क हर क्षेत्र में भाजपा सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा प्रदेश में एक लाख किलोमीटर सड़कें बनी है। मुख्य मंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान के दृढ़ संकल्प ने प्रदेश की काया पलट दी है। विधायक हटा उमादेवी खटीक ने कहा हमारे मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान सेवा भाव से सरकार चला रहे हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिला रहे हैं। आपने भी मंत्री श्री मलैया से जिले की नदियां को नर्मदा से ङ्क्षलक करने का आग्रह किया। सड़कों के निर्माण की चर्चा करते हुये कहा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना भी चलाई जा रही है।जबेरा विधायक प्रताप ङ्क्षसह ने कहा शासन अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इस हेतु सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा विकासखण्ड स्तर पर भी मेले आयोजित किये जा रहे हैं। ग्रामीणों की कुछ समस्याएं पर भी उन्होंने बात रखी। उन्होंने कहा पेंशनधारकों को ङ्क्षफगर ङ्क्षप्रट की समस्या है नदियों में पानी की कमी रहती है, नर्मदा का पानी ब्यारमा और सुनार में जा़ेडा जाये। 
इनकी रही उपस्थिति-
 भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, विधायक उमा देवी खटीक, विधायक पथरिया लखन पटैल, विधायक जबेरा प्रताप ङ्क्षसह, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामबाई, जनपद अध्यक्ष दमोह आलोक अहिरवार, पटेरा बद्री पटैल, पथरिया रंजीता पटैल, बटियागढ अशोक रानी, जनपद अध्यक्ष जबेरा भागबाई, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय ङ्क्षसह राजपूत, नरेन्द्र व्यास, जिला महामंत्री रखन खत्री, भाव ङ्क्षसह, पुलिस अधीक्षक तिलक ङ्क्षसह, एडीशनल एस.पी. अरङ्क्षवद दुबे, एसडीएम दमोह राकेश कुशरे, एसडीएम पथरिया एस.के.अहिरवार, एसडीएम तेन्दूख़ेडा तथा शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. सी.पी.पटैल, सम्मानीय जनप्रतिनिधिगण, सम्मानीय मीडिया, बड़ी संख्या में हितग्राही सहित अन्य विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद थे।  कार्यक्रम का संचालन आलोक सोनवलकर, विपिन चौबे ने किया तथा सीईओ जिला पंचायत डॉ. जगदीश जटिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
झलकियां-






1-सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी शासकीय कार्यक्रम में बेनर पर लगे  नेताओं के फोटो।
2-स्वागत में मध्यप्रदेश शासन के आदेश में प्रतिबंधित पुष्पहारों एवं पुष्प गुच्छों का जमकर उपयोग।
3-विधायक पथरिया लखन पटैल ने लगभग आधा सैकडा बार उद्बोधन में कृपा शब्दों का किया प्रयोग।
4-जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बोलने का अवसर न देने पर घोर आपत्ति वह भी  मंच पर नहीं कुछ पत्रकारों के सामने कहा मेरा अपमान हुआ। 
5-भगवान गणेश की वंदना की प्रस्तुति मंच के नीचे सामने किया गया।   





----------------------------००००००००००००-------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल