41 कर्मचारियों को निरंतर हड़ताल में रहने पर आरोप पत्र जारी

दमोह / जिला अस्पताल में एन.एच.एम. कार्यक्रम अंतर्गत संविदा अनुबंध आधार पर विभिन्न पदों पर पदस्थ होकर कार्यरत 41 कर्मचारी विगत 21 फरवरी 16 से निरंतर हड़ताल पर रहने तथा कत्र्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय बड़ोनिया ने इन कर्मचारियों को आरोप पत्र जारी करते हुये निर्देशित किया है कि सभी कर्मचारी तत्काल अपने कत्र्तव्य पर उपस्थित होकर आरोप पत्र का प्रति उत्तर 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। समयावधि में कत्र्तव्य पर उपस्थित न होने एवं स्पष्टीकरण का जबाव प्रस्तुत न करने की स्थिति में यह माना जायेगा कि आपको अपने पक्ष में कुछ नहीं करना है, एक पक्षीय कार्यवाही का निर्णय लेते हुये इन कर्मचारियों की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा सकेगी जिसके जिसके लिये यह कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होंगे। उल्लेखनीय है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संशोधित संविदा मानव संसाधन मेनुयल अगस्त 2014 की कंडिका क्रमांक 15 की उप कंडिका 15.4 में यह प्रावधान है कि कोई भी संविदा कर्मचारी अपनी सेवा या किसी अन्य संविदा सेवक की सेवा से संबंधित किसी मामले के संबंध में न तो किसी तरह की हड़ताल का सहारा लेगा न किसी प्रकार से अभिप्रेरित करेगा, अन्यथा ऐसा आचरण करने पर यह कृत्य कदाचरण की श्रेणी में माना जावेगा तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। --------------------------००००००००००००--------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल