सीमित इच्छा और दक्षता व्यक्ति की पहचान बनाती है- कलेक्टर डॉ.शर्मा

दमोह : ( 29 फरवरी 2016 ) मैं अनिल शुक्ला जी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। सीमित इच्छा और दक्षता व्यक्ति की पहचान बनाती है। सीमित इच्छा व्यक्ति को उच्च स्थान पर ले जाती है। वर्ष 2000 से मेरा परिचय है और श्री शुक्ला जी प्रसन्नता के धनी है। यह बात आज कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला तथा मोहम्मद रफीक खान सहायक ग्रेड-3 की सेवा निवृत्ति पर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बिदाई समारोह अवसर पर कही। इस मौके पर अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला एवं सहायक ग्रेड- 3 रफीक बावू का शाल श्रीफल एवं भेंट देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शुक्ला और उनकी बेटियां, भाई, दामाद के अलावा परिजन खास तौर पर मौजूद थे। कलेक्टर डॉ. शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा हम दोनों ने 7 माह साथ में काम किया है अपने कार्य को सर्वोच्चपरि रखा। श्री शुक्ला कार्यो को प्राथमिकता से निपटाते रहे। उन्होंने कहा आदमी के जीवन में यह महत्वपूर्ण है कि उसे कैसे कार्य करना है। एक फिल्म की चर्चा करते हुये कलेक्टर ने कहा 100 डेज फिल्म आई थी इसी तर्ज पर एडीएम साहब कहते थे 100 दिन बचे हैं और आज शून्य होकर रिटायर हो गये। आपका बेदाग सेवाकाल रहा है सराहनीय है। कलेक्टर डॉ. शर्मा ने शुभकामनायें देते हुये कहा आपका भावी जीवन सुखमय रहे, दुर्घायु रहे। सीईओ जिला पंचायत डॉ. जगदीश जटिया ने कहा एडीएम अनिल शुक्ला जी से मेरा परिचय जबलपुर से हुआ । आपने जबलपुर के साथ अन्य स्थानों में काम किया । आपकी काम के प्रति लगन थी, काम को प्राथमिकता से करते थे, इस उम्र में भी लगन से काम करते थे। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा रफीक बावू ने भी सीएम हेल्प लाईन में सराहनीय कार्य किया वे भी बधाई के पात्र है। एसडीएम पथरिया एस.के.अहिरवार ने कहा मैने अपर कलेक्टर साहब के साथ लंबे समय काम किया है आप चरण पूज्यनीय है, आचरण पूज्यनीय है। जिला कोषालय अधिकारी आर.के.मिश्रा ने सम्बोधित करते हुये कहा यह शासकीय प्रक्रिया है, सभी का सामना करना है। अपर कलेक्टर श्री शुक्ला जी के मार्गदर्शन में काम किया, चुनाव जैसे काम में तनावपूर्ण माहौल में कैसे अच्छे से काम किया है यह सराहनीय है। उन्होंने कहा रफीक जी भी प्रतिभा के धनी है कार्यालयीन कार्य के साथ ही रेडियो सुधार और अन्य कार्य करने में दक्ष्य हैं। अहमद बाबू ने शेरो शायरी में अपनी बात रखी। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश हजारी ने अपर कलेक्टर के व्यक्तित्व और उनके कार्यो की चर्चा की और रफीक जी के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला के बड़े भाई ने परिवार की शिक्षा के संबंध में अपने विचार रखे 4 भाईयों ने शिक्षा हासिल कैसे की और तरक्की कैसे की के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। अपनी 60 वर्ष की सेवाएं पूर्ण करने पर आज बिदाई समारोह को सम्बोधित करते हुये अनिल शुक्ला ने कहा 15 सितम्बर 1981 से सेवाएं शुरू की थी, एएसएलआर से सेवा शुरू की और अपर कलेक्टर के पद से सेवा निवृत्त हुआ। दो साल दमोह रहा, मुझे सेवा में शायद ही कभी शो-काज नोटिस मिला हो। मैने अपना काम ईमानदारी से किया। कलेक्टर डॉ. श्री निवास शर्मा से 15 साल से परिचय रहा है। कलेक्टर साहब ने मुझे कोर्ट के मामले में मार्गदर्शन और सहयोग दिया। कलेक्टर साहब बहुत ही सरल स्वाभाव के हैं, उनका मैं कायल हूं। उन्होंने सीईओ डॉ. जगदीश जटिया साहब के साथ किये कार्य को याद किया। उन्होंने कहा पड़ोसियों में सीईओ डॉ. जटिया, एसडीएम राकेश कुशरे, और श्री अहिरवार, मनोज श्रीवास्तव ने अच्छा सहयोग दिया। दमोह में आदर सम्मान सहयोग मिला मैं सभी का आभारी हूं। रफीक बाबू ने कहा एक बात की खुशी है कि स-सम्मान बिदा हो रहा हूं। स्टाफ से सहयोग मिला इसके लिये उन्होंने आभार व्यक्त किया। दिये काम हैं रोशनी फैलाने का जहां भी रहेगा रोशनी लुटायेगा शेर के साथ अपनी बात को विराम दिया। कार्यक्रम का संचालन अधीक्षक भरत गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नंदा कुशरे, एसडीएम दमोह राकेश कुशरे, एसडीएम पथरिया एस.के.अहिरवार, एसडीएम हटा नंदलाल सामरथ, तहसीलदार दमोह मनोज श्रीवास्तव, तहसीलदार जबेरा रूपेश सिंघई, उपसंचालक कृषि बी.एल.कुरील, वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष विजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल