स्वस्थ्य,संस्कारित समाज का भाव और भारत का नव निर्माण हो -निशिकांत चौधरी
( डा.एल.एन.वैष्णव )

दमोह / 12/03/2016 - एक स्वस्थ्य,संस्कारित समाज केे भाव के साथ भारत का नव निर्माण हो इसी भाव को दृष्ट्रिगत रखते हुये भारत विकास परिषद की स्थापना की गयी थी। जिसमें संपर्क,सहयोग,संस्कार,सेवा एवं समर्पण के साथ जीवन जीना और उसके साथ ही संगठन में कार्य करना निश्चित रूप से प्रेरणा दायक कहा जा सकता है यह बात भारत विकास परिषद महाकौशल के प्रांत अध्यक्ष निशिकांत चौधरी ने कही। जिला मुख्यालय पर एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित भारत विकास के पदाधिकारी,सदस्यों के साथ गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते श्री चौधरी ने जहां देश भर में गत बर्षों में हुये प्रमुख कार्यों प्रकल्पों की जानकारी दी तो वहीं प्रांत में हुये कार्य तथा आगामी योजना पर प्रकाश डाला। इन्होने कहा कि अगर आप देखेंगे कि पाश्चात् संस्कृति तथा उससे प्रभावित क्लब एवं संगठनों के कार्यों एवं योजनाओं को एवं भारत विकास परिषद के प्रकल्प एवं कार्यों को तो आपको भिन्नता समझ में आसानी से आ जायेगी। बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह के मुख्यातिथि प्रांत अध्यक्ष श्री चौधरी,प्रांतीय महासचिव डा.अनूप तिवारी,प्रांत उपाध्यक्ष डा.इंदूकांत द्विवेदी,जबलपुर सिटी अध्यक्ष रामनरेश पटेल,जिला अध्यक्ष दमोह हरिशंकर ठाकुर,लखन लाल चौरसिया ने मां वीणा पाणी ,भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीपप्रज्जवलन किया । परिषद की परंपरा के अनुसार वंदेमात्रम के गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों की मान वंदना पुष्पहारों से की गयी । आयोजन का प्रयोजन तथा प्रतिवेदन मंच का संचालन कर रहे किशोर अग्रवाल ने प्रस्तुत किया । इस अवसर पर प्रांतीय महा सचिव डा.अनूप द्विवेदी,सामाजिक समरसता विभाग महाकौशल प्रांत प्रमुख बहादुर सिंह ने भी अपनी बात रखी। इसी क्रम में पथरिया मंडल के लिये संयोजक कैलाश चौरसिया के नाम की घोषणा भी की गयी। बैठक में उपस्थित अतिथियों का आभार जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने व्यक्त किया।
बैठक में विद्यासागर पांडे ,हेमंत छाबडा,विनोद शांडिल्य,डा.एल.एन.वैष्णव ,डा.श्रीमती हंसा वैष्णव,ललित पटैल,बृजेश पटैल,दयाल नवानी सहित बडी संख्या में नगर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।
भारत विकास परिषद का गठन-
देश पर जब चीन ने आक्रमण किया तो उस समय देश का अधिकांश अमीर वर्ग अपने आप में मस्त था। इनको सहयोग के लिये प्रेरित करने के लिये एवं जनता को सहयोग के लिये आगे आने के लिये डा. सूरज प्रकाश ने सिटीजन फोरम अर्थात जनमंच की स्थापना की जो कि 1963 में भारत विकास परिषद के रूप में जनता के सामने आया। प्रथम बैठक दिल्ली के कनाट प्लेश के मरीना होटल में हुई जिसमें मात्र 20 सदस्य थे। प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष उच्च न्यायालय के सेवा निवृत न्यायाधीश जस्टिस वीपी सिंहा एवं महामंत्री डा.सूरज प्रकाश जी निर्वाचित हुये थे। एैसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां परिषद कार्य न कर रहा हो। देश के अंदर अनेक नि:शुल्क चिकित्सालय,सेवा केन्द्र एवं अन्य कार्य चल रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें