एक-एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश एक अध्यापक की एक वेतन रोकी


दमोह /स्कूल चलें हम अभियान तृतीय चरण के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत प्रा.शा.ई. कैथारा, प्रा.शा.ई.का. पथरिया, सैडारा एवं न.मा.शा. पटनाबुजुर्ग का गत माह किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर जारी कारण बताओ नोटिस का जबाव प्रस्तुत नहीं करने, पदीय दायित्वों एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देर्शो की अव्हेलना को देखते हुये, कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने जनपद शिक्षा केन्द्र जबेरा के विकासखण्ड ोत समन्वयक कैथोरा के सहायक अध्यापक दशरथ लाल राय, सरिता ठाकुर, पथरिया की अध्यापक हेमलता चौरसिया, गोविन्दास रैदास, वीरेन्द्र जैन और सैडारा के सहायक अध्यापक स्वर्ण ङ्क्षसह राजपूत, अर्चना पाटकार की एक-एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने न.मा.शा. पटनाबुजुर्ग की अध्यापक राधा चौहान की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी है। ज्ञात हो कि राधा चौहान को कारण बताओं नोटिस दिया गया था जिसका इनके द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। ------------------------०००००००००००----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल