गरीब,निर्धन,बेसहाराओं के मध्य हिन्दुस्थान संगिनी ने मनाया महिला दिवस
खिलाया मिष्ठान,साडियों का वितरण कर दी शुभकामनायें
दमोह/ ( 08 मार्च 2016 ) संपूर्ण विश्व में जहां अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था,गोष्ठियों का दौर जारी था तो अनेक कार्यक्रम चल रहे थे तो वहीं जिला मुख्यालय पर कुछ महिलायें गरीब,निर्धन,बेसहारा महिलाओं के मध्य उक्त कार्यक्रम को मना रही थीं। जी हां यह नजारा था रेल्वे स्टेशन परिसर का जहां हिन्दुस्थान संगिनी क्लब द्वारा मजदूरी कर अपना एवं अपने परिवार का उदर पोषण कर अपना जीवन यापन करने वाली महिलाओं के मध्य जाकर उनको शुभकामनायें दी। इस अवसर पर जहां पुष्प बर्षा करते हुये इनका अभिनंदन किया तो वहीं तिलक वंदन कर स्वागत भी किया गया। मिष्ठान खिलाकर एवं साडियों का वितरण कर हिन्दुस्थान संगिनी क्लब द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुये बतलाया कि आज का यह दिन हम सभी महिलाओं के लिये है। विदित हो कि विश्व भर में 8 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय दिवस को मनाया जाता है इसी क्रम में देश के प्रधान मंत्री द्वारा गत दिवस दिये गये महिलाओं के त्याग एवं बलिदान सहित समाज में उनके द्वारा निभायी जिम्मेदारी को याद करते हुये सराहना की थी। आज का दिन इन्होने संसद में सिर्फ महिला सांसदों के लिये समर्पित किया है तो वहीं मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी एक दिवसीय ड्रेस कोड लागू कर इनके प्रति सम्मान जाहिर किया है। ज्ञात हो कि हिन्दुस्थान संगिनी क्लब जिले का वह संगठन है जो बर्ष भर अपनी गतिविधियों को लेकर समाज एवं बच्चों के लिये कार्य करने के लिये पहचाना जाता है। भारतीय संस्कृति के साथ ही समाज एवं राष्ट्रोत्थान की दिशा में लगातार कार्य करता रहता है।
साफ-सफाई कर दिया संदेश-
भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दिये गये संदेश को लेकर हिन्दुस्थान संगिनी क्लब की संचालक श्रीमती हंसा वैष्णव के नेतृत्व में परिसर को साफ-स्वच्छ करने में भी महिलाओं ने अपनी भागीदारी की। क्लब की महिलाओं को सफाई करते देख उपस्थित रेल्वे अधिकारियों एवं यात्रियों ने जमकर तारीफ की। इनका कहना था कि देश हमारा है,स्टेशन हमारा है तो इसकी स्वच्छता की जबाबदारी भी हमारी है इसलिये हमने यह किया है।
किसने क्या कहा-

हिन्दुस्थान संगिनी क्लब की संचालक पत्रकार डा.हंसा वैष्णव ने कहा कि यह सभी महिलायें मजदूरी कर अपने परिवार को चलाती हैं,एैसी भी हैं जो निर्धन हैं बेसहारा हैं वह सही मायने में सम्मान की उतनी ही पात्र हैं जितनी की अन्य महिलायें इसलिये हमने यह कार्यक्रम इनके बीच रखा है। उनको सम्मानित करते हुये हम सभी गौरांवित हैं कि जिनको सही मायने में महिला दिवस की जानकारी भी नहीं उनको हम यह सम्मान दिला सके। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती कविता राय ने कहा कि यह महिलायें सही मायनें में सम्मान की पात्र हैं हम सभी क्लब के सदस्य इनके बीच कार्यक्रम करके प्रसन्न हैं। श्रीमती सुशीला सिरोठिया ने भी सभी को शुभकामनायें देते हुये कहा कि हिन्दुस्थान संगिनी क्लब गरीब,बेसहारा,निर्धन महिलाओं के साथ खडा होने वाला संगठन है। इस अवसर पर श्रीमती रीना शर्मा , श्रीमतीनंदा असाटी,आशिमां बेगम,श्रीमती सुमन श्रीवास्तव,पिंकी तिवारी,सुनीता गुप्ता,कु.कीर्ति वैष्णव,निधि तिवारी,सुनीता मेहरा,बबली राय,प्रज्ञा खरे,गीता राजपूत,शिखा गुप्ता,रूपा टंडन,सीमा सेन,रूबी खान,कल्पना श्रीवास्तव,नीलूफर,पूनम खरे सहित बडी संख्या में हिन्दुस्थान संगिनी क्लब की सदस्यों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें