प्रशासन द्वारा नेत्रांकन सर्वे कर लिया गया है -कलेक्टर डॉ.शर्मा
आज की जनसुनवाई में आवेदनों पर हुई सुनवाई
दमोह/ 8/03/2016 जिले में हाल ही में ओला गिरने से फसलों को नुकसान हुआ और प्रशासन द्वारा नेत्रांकन सर्वे कर लिया गया है, मैने भी कल ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर वस्तु स्थिति देखी है, जो फसल खेत में बची है किसान इसे काट लें ताकि जो बचा है काम आ जाये। फसल क्षति सर्वे कराया जा रहा है, ङ्क्षचता न करें, शासन से राशि आते ही वितरित कराई जायेगी। शासन को फसल क्षति की जानकारी भेज दी गई है। यह बात आज कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने जनसुनवाई में आये किसानों से कही। आज ग्राम छापरी, कादीपुर, आमख़ेडा, निमरमुंडा, कचुरिया, तिदनी, करंजु और अन्य ग्रामों के किसानों ने आकर अपनी बात कलेक्टर को सुनाई। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर नंदा कुशरे ने भी सहभागिता निभाई।
वनाधिकारी पट्टे के लिये एक आवेदक द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर कलेक्टर ने कहा अभी फिर से आवेदन लिये जा रहे हैं ग्राम पंचायत में अभी आवेदन करें, जाँच होगी। आज की जनसुनवाई में आवेदकों की बुनियादी समस्याओं से संबंधित ४७ आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम खमखेरा प.ह.नं.३३ निवासी ५ आवेदकों ने सूखा राहत सूची में नाम दर्ज कराने, तहसील तेन्दूख़ेडा साकिन ग्राम कुलुआ दिनारी निवासी आवेदक ने सर्वे सूची में नाम दर्ज कर मुआवजा दिलाने, तहसील दमोह निवासी आवेदक ने ग्राम पंचायत मारूताल के ग्र्राम भैरोबहर स्थित 3 एकड़ के लगभग कृषि भूमि छोटे घास जमीन का पट्टा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये हैं।
तहसील पटेल साकिन कोटा निवासी एक आवेदिका ने अपने हक हिस्से की जमीन दिलाकर नाम दर्ज कराने, तहसील बटियागढ़ साकिन ढोलाखाड़े निवासी आवेदन ने शासकीय भूमि पर किया गया जबरन कब्जा हटवाने, जनपद पंचायत बटियागढ़ ग्राम पंचायत स़ेडारा की सरपंच ने ग्राम के सार्वजनिक पेयजल नलकूप पर पूर्व सरपंच द्वारा जबरन कब्जा किये जाने पर शीघ्र कब्जा हटवाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत दमोह के गाम मुड़ारी (जुझार) सेक्टर बांदकपुर की आशा कार्यकत्र्ता ने सरपंच, सचिव द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न करने संबंधी आवेदन, तहसील जबेरा ग्राम रोहणी निवासी आवेदक ने अपनी जमीन पड़ती होने से बैंक की राशि नहीं भर पाने के लिये छूट प्रदान किये जाने तथा तहसील पथरिया साकिन किन्द्राहो निवासी एक आवेदक ने सामलाती खाते से अन्य एक का नाम काटने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने ओला गिरने से फसल खराब होने पर मुआवजा दिलाने, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, आवास कुटीर, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आदि से संबंधित अनेक आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को तय समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
( कलेक्टर की उपस्थिति में शासन का आदेश हवा में उडा )
दमोह/ कलेक्टर डा.श्रीनिवास शर्मा की उपस्थिति में ही कुछ को छोड अनेक अधिकारी कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश शासन के आदेश को हवा में उडाया? ज्ञात हो कि अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया था कि सभी पुरूष अधिकारी,कर्मचारी गुलाबी रंग की शर्ट का प्रयोग करेंगे। परन्तु क्या हुआ किसी से छिपा नहीं हैं हालांकि कलेक्ट्रर डा.शर्मा सेे ज्यादा गुलाबी शर्ट सिविल सर्जन की दिखी तो वहीं कुछ तो रंंगीन शर्ट के साथ ही वह कलर भी पहन कर आ गये जो महिलाओं के लिये रखा गया था। उक्त आदेश के संबध में अनेक तो अनभिज्ञ ही दिखलायी दिये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें