दमोह में भारत माता की रक्षा करने वाले शूरवीर तैयार होंगे

   दमोह में  भारत माता की रक्षा करने वाले शूरवीर तैयार होंगे 


  •        सांसद प्रहलाद पटैल के प्रयास से मिला जिले को गौरव




  •        भारत-तिब्बत सीमा पुलिस वेपन टे्रनिंग सेंटर को केन्द्र की स्वीकृति 


                                                                         डा.एल.एन.वैष्णव
दमोह ( 24/03/2016)  भारत माता की रक्षा करने वाले शूरवीरों को अब जिले की मिट्टी में तैयार होंगे इसका रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है और भारत सरकार द्वारा इसको लेकर मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को यहां हथियारों को चलाने तथा दुश्मनों को नष्ट्र करने युद्ध कला में पारांगत किया जायेगा । इस संबध में क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने स्थानीय पत्रकारों के सामने पूरे विस्तार से जानकारी देते हुये इसे क्षेत्र का गौरव बतलाया। इन्होने कहा कि दो जिलों का नाम इसके लिये सामने आया था जिसमें दमोह एवं मिर्जापुर था दमोह में वेपन सेंटर लाने के लिये किये गये प्रयास पर जानकारी देते हुये श्री पटेल ने देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं गृह राज्य मंत्री किरण रिज्जू का आभार भी माना। इसके प्रारंभ होने से क्षेत्र को कितना लाभ प्राप्त होगा इसका विवरण भी रखा। इन्होने बतलाया कि 21 सौ करोड रूपये की लागत से भारत तिब्बत सीमा पुलिस वेपन टे्रनिंग सेंटर यहां खुलने जा रहा है।  ज्ञात हो कि उक्त टे्रनिंग सेंटर के प्रारंभ होने के बाद जिले की मिट्टी में यहां की हवा में सांस लेकर और यहां का अन्न ग्रहण कर युद्ध कला में हथियारों को चलाने तथा दुश्मनों के दांत को खट्टे करने का प्रशिक्षिण सैनिक प्राप्त करेंगे। क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद पटैल के विशेष प्रयासों से जिन्होने संकल्प के साथ कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की एवं क्षेत्र का नाम गौरांवित किया।  जिले में यह प्रथम अवसर होगा जब केन्द्र सरकार के सीधे हस्तक्षेप वाला कोई प्रशिक्षण केन्द्र या फिर विभाग की योजना को केन्द्र बिन्दु बनेगा। योजना को मूर्त रूप लेने के लिये किये गये प्रयास एवं उसमें मिली सफलता को क्रमबद्ध तरीके से रखते हुये श्री पटेल ने कहा कि इससे जहां देश में जिले का नाम होगा तो वहीं आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव लाभदायी पडेगा। श्री पटेल ने सांसद आर्दश ग्राम एवं आर्दश रेल्वे स्टेशन के मध्य निर्मित होने वाले रेल्वे पुल की स्वीकृति लागत तथा मार्ग में आने वाली रूकावट को दूर करने की योजना पर भी प्रकाश डाला। वहीं इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने अटल आश्रय योजना के साथ ही नगर में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। 
21 सौ करोड की लागत वाला 1818.67 एकड में होगा सेंटर-
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस के सपोर्ट वैपन टे्रनिंग सेंटर के लिये जिले के ही मौजा फतेहपुर के पटवारी हलका नं.09 एवं मौजा देवदरा एवं रामनगर के पटवारी हलका नं.16 की 1818.67 एकड भूमि को प्रदान किया गया है। 21 सौ करोड की लागत से बनने वाले उक्त वेपन टे्र्रनिंग सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ कुछ ही समय में प्रारंभ हो जायेगा। तथा तय निर्धारित समय में यहां देश की रक्षा में लगे रहने वाले सूरवीरों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी शुरू हो जायेगा। 
अच्छे दिन के संकेत पूर्व में हुआ जिले का दोहन-
केन्द्र सरकार के सीधे हस्तक्षेप टे्रनिंग सेन्टर का शुभारंभ होने की स्वीकृति दमोह जिले के लिये अच्छे दिनों की शुरूआत के संकेत दे रहे हैं। कौन नहीं जानता कि जिले का दोहन कितनी बार हुआ है अगर यह कहा जाये कि हर बार हुआ तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। सूत्रों की माने या फिर यहां के बुर्जगों की तो देश की अजादी के बाद मिलेट्री छावनी जो सागर के मकरोनिया में है यहीं स्थापित होने जा रही थी। रेडियो स्टेशन जो छतरपुर में है वह यहां स्थापित होना था। बीना-कटनी खंड में सर्वाधिक जगह एवं सुविधाओं के होने के बाद भी रेल्वे का लोको यहां से हटा दिया गया। हाल ही में विश्वविद्यालय की स्थापना के मामले में क्या हुआ किसी से छिपा नहीं है। कृषि विश्व विद्यालय के मामले में क्या हुआ सर्व विदित है। जैसे अनेक उदाहरण आपको मिल जायेंगे जब जिले की जनता की पीठ में छुरा घोंपने का कार्य किया गया। 
बढाया गौरव,चुका रहे कर्ज-
क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद पटैल के इस प्रयास एवं सफलता से जिले का गौरव निश्चित रूप से बडा है अगर यह कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। प्रहलाद पटैल का लगातार क्षेत्र में भ्रमण और निवास दमोह नगर में ही बनाना उन विरोधियों के लिये करारा जबाब साबित हो रहा है जिसमें वह चुनाव के समय बाहरी होने का आरोप लगाते थे। वहीं लगातार किये जा रहे विकास कार्य भी विरोधियों के मुंह को अब बंद करने में भूमिका निभा रहे हैं। लगातार क्षेत्र में संपर्क तथा केन्द्रीय योजनाओं का जनता को मिलता लाभ श्री पटैल के कद को लगातार उंचा कर रहा है। इनके प्रयासों से देश में जिले का नाम भी होने लगा है बात इनके द्वारा लगातार जनहितों से जुडे मुद्दे लोकसभा में उठाने की हो या फिर बांदकपुर को आदर्श ग्राम तथा देश के सबसे छोटे रेल्वे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने की हो मिली सफलता से दमोह गौरांवित हो रहा है। अगर यह कहा जाये कि क्षेत्र में अपने मतदाताओं का कर्ज उतारने के प्रयास के साथ ही अपना फर्ज पूरा कर रहे हैं तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
यह रहे उपस्थित-
जिला अध्यक्ष भााजपा देवनारायण श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष आलोक गोस्वामी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी,महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी,गंगाराम अहिरवार,विधायक पथरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल की विशेष रूप से उपस्थिति रही।  



-----------------००००००००००---------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल