सांसद प्रहलाद पटैल के प्रयास ला रहे रंग जनता में प्रसन्नता
रेल्वे क्रॉंसिंग नं. 70 (बांदकपुर रेल्वे स्टेशन) पर ओवर ब्रिज स्वीकृत
( डा.एल.एन.वैष्णव )
दमोह/ 09/03/2016 भगवान औघढदानी की पवित्र नगरी अर्थात् बांदकपुर जागेश्वरनाथ के विकास में एक ओर नया आयाम जुडने जा रहा है जिसकी स्वीकृति मिलते क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल देखा जा सकता है। बात कर रहे हैं देश के सबसे छोटे आर्दश रेल्वे स्टेशन के लिये स्वीकृत तथा सांसद आर्दश ग्राम बांदकपुर की जी हां लगातार होने वाले विकास को लेकर लोंगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि देश के प्रधान मंत्री द्वारा सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में एक आर्दश ग्राम बनाने के लिये कहा गया था जिसको लेकर क्षेत्र के जमीनी स्तर से जुडे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं सांसद प्रहलाद पटैल ने बांदकपुर को आर्दश ग्राम बनाने का संकल्प लिया था। तत्काल कार्य प्रारंभ कराया गया और धीरे-धीरे इसके परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में श्री पटैल के प्रयास से ही बांदकपुर को देश का सबसे छोटा आर्दश रेल्वे स्टेशन होने का गौरव भी प्राप्त हो गया। विदित हो कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम बांदकपुर (जिला दमोह, मध्यप्रदेश) के समीप बांदकपुर रेल्वे स्टेशन है। यहॉं पर बांदकपुर रेलवे क्रॉसिंग नं. 70, कि.मी. 1141/5-6 पर स्थित है। यह रेल्वे क्रासिंग पश्चिम मध्य रेल्वे अंतर्गत बीना-कटनी (व्हाया दमोह) राज्यमार्ग पर स्थित है, जहॉं पर सुलभ आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए ओवर ब्रिज की नितान्त आवश्यकता थी।
ज्ञात हो कि ग्राम बॉंदकपुर श्री जागेश्वरनाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध है । यहां भगवान शंकर स्वयंभू के रूप में विराजमान हैं। उक्त स्थल पर लाखों की संख्या में वर्षभर जिले, प्रदेश सहित पूरे देश से जनसामान्य/कृषकों/श्रृद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। परन्तु उक्त रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज न होने से आवागमन प्राय: अवरूद्ध रहता है। उक्त ओवर ब्रिज निर्माण कराए जाने हेतु दमोह लोकसभा क्षेत्र के जुझारू सांसद श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा रेल्वे मंत्रालय से निरन्तर मॉंग की जा रही थी व अभी हाल ही में इसे बजट में प्रावधानित करने हेतु विशेष तौर पर रेलमंत्री से अनुरोध किया था। परिणाम स्वरूप भगवान श्री जागेश्वरनाथ जी की असीम कृपा से उक्त ओवर ब्रिज के कार्य हेतु लागत रू. 18,66,48,000 की स्वीकृति के साथ वर्ष 2016-17 के अनुदान बजट में शामिल कर लिया। उक्त ओवर ब्रिज की स्वीकृति दिलवाने पर दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री प्रहलाद सिंह पटेल को हार्दिक बधाई देते हुए क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें