भाजपा के पूर्व महामंत्री अग्रवाल को मोबाईल से धमकी
पुलिस ने किया मामला दर्ज,जांच में जुटी
( डा.एल.एन.वैष्णव )
दमोह/

सत्ताधारी दल के ही एक पूर्व पदाधिकारी को मोबाईल से जान से मारने की धमकी को लेकर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जिले के ही एक व्यवसायी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री किशोर अग्रवाल की रिपोर्ट पर पुलिस सिटी कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अग्रवाल को दो अलग-अलग मोबाईल नंम्बरों से धमकियां दी गयी थी जिसकी शिकायत लिखित रूप से थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक दमोह को पीडित द्वारा की गयी थी। मोबाईल नं.8269286966 एवं 7047430686 से श्री अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। पुलिस ने अपनी जांच में घटना को घटित होना पाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 507 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपी को तलासना प्रारंभ कर दिया है। विदित हो कि गत विधान सभा चुनाव की प्रक्रिया के चलते संगठन में अपनी दावेदारी विधायक पद की टिकिट के लिये करने वालों में किशोर अग्रवाल का नाम भी था। वहीं संगठन में जिन चार-पांच पदाधिकारियों को उपेक्षित करने का मामला आये दिन प्रकाश में आता रहता था उनमें किशोर अग्रवाल एक हैं। फिल्हाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपी को शीघ्र गिरफतार करने के प्रयास में लगी हुई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें