अनंत मूक बधिर विद्यालय सामाजिक न्याय के हवाले

कलेक्टर डॉ. शर्मा ने सौपे दायित्व दमोह /( 03/03/2016 )नि:शक्त बच्चों के लिये संचालित अनंत मूक बधिर विद्यालय तहसील ग्र्राउण्ड दमोह को कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने संचालन दायित्व से मुक्त कर दिया है। अब इस विद्यालय का अधिकृत संचालन दायित्व उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण को दिया गया है। कलेक्टर डॉ. शर्मा ने नि:शक्त बच्चों की व्यवस्थाओं यथा स्कूल संचालन, बच्चों की शैक्षणिक एवं भोजन, जलपान एवं स्कूल में कार्यरत अमले के अतिरिक्त आने-जाने वालों की उपस्थिति पर मॉनीटङ्क्षरग एवं समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी के लिये विशेष परिस्थितियों में मार्च 2016 के लिये प्रमुख कलाकार राजेन्द्र दुबे, कलाकार सुश्री रागिनी हर्षे, पुष्पलता तिवारी को शासकीय कार्य दिवसों में प्रतिदिन प्रात: 10.30 से 5.30 बजे तक नियमित, सिनेमा आपरेटर बनारसी दास शिल्पी एवं सहायक ग्रेड-३ तौसीफ खान को शासकीय अवकाश दिवसों 6,7,12,13,19,20,23,25 एवं 27 मार्च 2016 में प्रात:से शाम तक नियमित कार्य करने तथा अवकाश दिवसों में कार्य करने के कारण 5,8,11,18,21,24,26,28 एवं 31 मार्च 2016 को कार्य मुक्त रखने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार प्रभारी मुख्य लिपिक घनश्याम त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-3 गोङ्क्षवद ङ्क्षसह एवं विकास श्रीवास्तव को सभी व्यवस्थाओं का आकस्मिक निगरानी एवं संलग्न किये गये 5 कर्मचारियों की मॉनीटङ्क्षरग का उत्तरदायित्व निर्वाह करने तथा उपसंचालक, सामाजिक न्याय नि:शक्तजन कल्याण विभाग एवं प्रभारी योजना लिपिक सी.एस.विश्नाई को समस्याओं एवं सुझाव से अवगत कराने के निर्देश जारी किये हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल