संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
 मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के हस्तक्षेप से अब 97 ग्रामों को मिलेगा पानी पंचमनगर वृहद सिंचाई परियोजना में लम्बे समय से बना गतिरोध का हुआ समाधान (डॉ एल एन वैष्णव)  दमोह/27.05.2023 - दमोह सांसद तथा भारत सरकार के केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंकरण राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विशेष प्रयास के कारण 31 ग्रामों के जल आपूर्ति में आने वाले अवरोध को समाप्त कर दिया गया है। ज्ञात हो कि दमोह जिले के पंचमनगर बृहद सिचाई परियोजना के निर्माण के समय से ही 31 गा्रमों में जलआपूर्ति को लेकर विभिन्न प्रकार के व्यवधान उत्पन्न किये जा रहे थे। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सज्ञंान में जैसे ही मामला आया उन्होंने इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से भंेट करते हुए उक्त परियोजना में आ रहे गतिरोध के निराकरण न होने पर नाराजगी व्यक्त की थी तथा तत्काल गतिरोध को समाप्त करने के लिए आग्रह किया था।  ज्ञात हो की दमोह जिले पंचमनगर बृहद सिचाई परियोजना के उक्त मामले में लगातार बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था जिसके चलते जहा जन में आक्रोश उत्पन्न हो रहा था