संदेश

मार्च, 2016 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विशेष समाचार सिंहस्थ कुंभ

चित्र
सिंहस्थ कुंभ आस्था,विश्वास,धर्म; सामाजिक समरसता का संगम सरकार,संगठन,साधु-संयासी सभी तैयारियों को दे रहे अंतिम रूप  6 जोन 22 सेक्ट्रर में बांटा गया सिंहस्थ को 16 सेक्टर में मेला केश लेश होगा सिंहस्थ,106 हेल्पसेंटरों के साथ 1000 प्याऊ   20 किमी से दिखेगी 82 हजार वाहन के लिये पार्किंग व्यवस्था  डा.लक्ष्मीनारायण वैष्णव  विश्व के सबसे बडे एैसे मेले का आयोजन होने जा रहा है जिसमें बिना किसी आमंत्रण तथा भेदभाव के लाखों लोगों का आना-जाना होता है। आस्था,धर्म,विश्वास के साथ सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले इस महापर्व के दौरान सभी वर्ग समुदाय के लोग एक साथ उपस्थित हो स्नान,ध्यान,यज्ञ,हवन,पूजन,दान करते हैं तो बिना किसी भेदभाव के एक दूसरे के साथ एैसे हिलते मिलते देखे जा सकते हैं जैसे किसी दूध में शक्कर को मिला दिया जाता है। विश्व में इससे बडा सामाजिक समरसता का उदाहरण कहीं किसी भी देश में भारत को छोड कर नहीं मिल सकता है। जिसके शोध एवं जानकारी लेने के लिये विश्व के बडे-बडे वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता इस पर कार्य कर चुके हैं एवं करने जा रहे हैं।  सनातन ध

तेंदुआ पिंजड़े मै

चित्र
                                        तेंदुआ पिंजड़े मै                           पन्ना रिजर्व टाइगर की टीम ने रेस्कयू किया                               दमोह पुलिस & वन विभाग टीम भी रही उपस्थित  दमोह / ( 28 /03 / 2016 ) जिले की सगोनी रेंज के मगरा कोटा वीट के आर एफ 72 /68 मे वन चोकी के पास पिपरी वाले स्थान पर खेत की बाढ़ मै पिछले 72 घटे से तेंदुआ फसा था जिसकी सूचना मगरा वन समिति अध्यक्छ भोळा द्वारा वन विभाग को रविवार दोपहर 2 बजे दी गई थी किन्तु वन अमला शाम को पहुचा जिसके कारण पिछली रात तेंदुआ को नहीं निकाला जा सका  कल शाम को वारिश होने भी कार्य मे खलल पड़ा सुबह 10_11 बजे पन्ना रिजर्व टाइगर की टीम ने रेस्कयू आरम्भ किया जो 2 घंटे चला जिसके बाद तेंदुआ को सुरछित पिंजड़े मै ले जाया गया /  डॉ संजीब गुप्ता के बताये अनुसार आपरेशन काफी कठिन था आपरेशन के पहले तेंदुए को फायर कर बेहोश किया गया फिर तेंदुए की जाँच कर उपचार किया गया पन्ना रिजर्व टीम के साथ Sdo नवीन शर्मा तफ़सील खान विनोद सहित दमोह वन अमले मै Dfo संजय खरे Sdo ऍम एस उएके रेंनजर

ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

चित्र

अंडर 13 क्रिकेट डिवीजन सागर ( मध्यप्रदेश )

चित्र

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के सपोर्ट वैपन ट्रेनिंग सेंटर दमोह मे खुलेगा

चित्र

दमोह में भारत माता की रक्षा करने वाले शूरवीर तैयार होंगे

चित्र
    दमोह  में    भारत माता की रक्षा करने वाले शूरवीर तैयार होंगे         सांसद प्रहलाद पटैल के प्रयास से मिला जिले को गौरव        भारत-तिब्बत सीमा पुलिस वेपन टे्रनिंग सेंटर को केन्द्र की स्वीकृति                                                                           डा.एल.एन.वैष्णव दमोह ( 24/03/2016)  भारत माता की रक्षा करने वाले शूरवीरों को अब जिले की मिट्टी में तैयार होंगे इसका रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है और भारत सरकार द्वारा इसको लेकर मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को यहां हथियारों को चलाने तथा दुश्मनों को नष्ट्र करने युद्ध कला में पारांगत किया जायेगा । इस संबध में क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने स्थानीय पत्रकारों के सामने पूरे विस्तार से जानकारी देते हुये इसे क्षेत्र का गौरव बतलाया। इन्होने कहा कि दो जिलों का नाम इसके लिये सामने आया था जिसमें दमोह एवं मिर्जापुर था दमोह में वेपन सेंटर लाने के लिये किये गये प्रयास पर जानकारी देते हुये श्री पटेल ने देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं गृ

फैल रहा भ्रम यह रास्ता या वह जायें तो कहां ?

चित्र
फैल रहा भ्रम यह रास्ता या वह जायें तो कहां ?   सडक निर्माण कंपनी ने लगवाये दमोह नगर में भ्रमात्मक बोर्ड   लापरवाह अधिकारी,उदासीन जनप्रतिनिधि,परेशान जनता                                                                               (   डा.एल.एन.वैष्णव ) दमोह/ 22/03/2016 --यहां जायें या वहां इस रास्ते या फिर उस रास्ते जो सही बतलाता है वह गलत हो जाता है और जो बोर्ड बतलाता है वह भ्रम फैला देता है।  जी हां यह कोई भूल भुलईयां वाली फिल्म या फिर उपन्यास की कहानी नहीं एक वह सच्चाई है, जो दमोह नगर में प्रवेश करने वाले अंजानों के लिये परेशानी का कारण बन रही है तो वहीं दूसरी ओर नगर वासियों में चर्चा का बिषय लगातार बन रही है। हम आपके सामने वह सच्चाई रखने जा रहे हैं जो या तो किसी जिम्मेदार अधिकारी,नेता को दिखलायी नहीं दे रही है या फिर जानबूझकर अंजान बनने का ढोंग किया जा रहा है? वर्तमान में दमोह नगर के मुख्य चौराहों,तिराहों एवं मार्ग में कुछ बोर्डों को संकेत प्रदान करने के लिये लगाया जा रहा है एवं अधिकांश लगाये भी जा चुके हैं जिनमें दिये गये संकेत संबधित अधिकारी,निर्माण

फैल रहा भ्रम यह रास्ता या वह जायें तो कहां ?

चित्र

M2U01456दमोह -कटनी सड़क निकलेगी नगर के बीच से होकर। नजूल ,एम पी आर डी सी ...

चित्र

cशहर के विकास को लेकर मंदिरों का बलिदान

चित्र

LNV News जीवन का खूबसूरज क्षण था जब ब्यारमा का पानी राजनगर आया-वित्त मं...

चित्र

सरकार लगातार जनकल्याण कार्य कर रही है -जयंत मलैया

चित्र
जिलास्तरीय अंत्योदय मेला,लोक कल्याण शिविर सम्पन्न                                                                  डा.एल.एन.वैष्णव दमोह/19/03/2016 मध्यप्रदेश सरकार लगातार जनकल्याण कार्य कर रही है पात्रों योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं प्रदेश में नि:शुल्क दवा की व्यवस्था की गई है। बीपीएल कार्डधारी को तीन लाख तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था का लाभ दिलाया जा रहा है। प्रदेश भर में डायलेसिस के लिये नि:शुल्क जिला चिकित्सालयों में व्यवस्था की गयी है। यह बात प्रदेश के वित्त, जलससंधान, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जयंत कुमार मलैया ने कही। वह स्थानीय तहसील ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय अंत्योदय मेला में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। इन्होने कहा कि जिले में भी दो डायलिसिस मशीन लगायी गयी  है अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। श्री मलैया ने कहा कि नर्मदा नदी को क्षिप्रा से जोडा गया है और सिंहस्थ के दौरान इसी पानी से श्रृद्धालू स्नान करेंगे। इस बात पर विचार एवं सर्वे कराया जायेगा कि बुंदेलखंड में इस दिशा में कैसे कार्य किया जा सकता है हो सकत

BSNL अधिकारियों पर निजि कम्पनियों को सहयोग के आरोप

चित्र

LNVNews विकास में लगता बट्टा,अंधेर नगरी चौपट राजा

चित्र

j 01जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां कला के रंगों के साथ नोहटा म...

चित्र

गरीब,निर्धन,बेसहाराओं के मध्य हिन्दुस्थान संगिनी ने मनाया महिला दिवस

चित्र

मध्यप्रदेश में प्रशासन प्रभारियों के भरोसे,अधिकारियों पर कार्य का बोझ

चित्र
कहीं पदोन्नती नहीं तो कहीं अतिरिक्त प्रभार का दबाब                                                                                                                                (   डा.एल.एन.वैष्णव ) भोपाल/ 17/03/2016 किसी भी सरकार की योजनाओं को अमली जामा पहनाने में प्रशासन के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसके लिये अलग-अलग विभागों हैं। प्रदेश में लम्बे समय से प्रभारियों के भरोसे एक दो नहीं अपितु शायद ही कोई विभाग हो न चल रहा हो यहां तक कि कदवर मंत्रियों के गृह जिले और नगर भी प्रभारियों के हवाले हैं। मध्यप्रदेश के कदवर मंत्री जयंत मलैया का जिला तो प्रभारी कलेक्ट्रर के भरोस कुछ दिन नहीं अपितु कई महिनों चल चुका है जो संभवत: देश का प्रथम कलेक्टर विहीन जिले की सूची में दर्ज होने की बात जानकार बतलाते हैं? विदित हो कि मध्यप्रदेश सरकार कई बर्षों से इस ओर ध्यान नहीं देकर अनेक महत्वपूर्ण विभागों को प्रभारियों के हवाले किये हुये है। अनेक जगहों पर तो एक अधिकारी के पास एक साथ दो तीन विभागों के प्रभार सौंप रखे हैं जिसके चलते कितना कार्य समय सीमा में सम्पन्न हो पा रहा होगा य

लाखों पुष्प जूतों तले गये रौंदे,फूल,गुब्बारे गिट्टी भी हुई रंगीन

चित्र

किसानों पर ओले और अधिकारी भरने लगे अपने झोले

चित्र
 किसान सभाओं के माध्यम से अधिकारियों का बंदरबंाट ?  शासन की योजना में लग रहा पलीता                                                 (   डा.एल.एन.वैष्णव ) दमोह/15/03/2016  भले ही धरती पुत्र किसानों के साथ भारत एवं मध्यप्रदेश सरकार खडे होने की बात करती हो इसके लिये वह योजनाओं का संचालन कर उस पर अरबों रूपयों खर्च करती हो परन्तु क्या जमीनी स्तर पर लाभ मिल पा रहा है? कुछ अधिकारी,कर्मचारियों की सांठ गांठ के चलते योजनाओं में जमकर पलीता लगाने का कार्य हो रहा है? जिसके चलते जहां एक ओर शासन की योजनाओं का सही लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है तो वहीं दूसरी ओर जनता में शासन के प्रति आक्रोश एवं गलत संदेश जा रहा है। फिलहाल हम आपका ध्यान जिले में मध्यप्रदेश शासन की एक विशेष योजना में होने वाले गडबड झाले की ओर आकृष्ट कराने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार के किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश भर में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सभाओं को किया जा रहा है। दिनांक 01 मार्च से प्रारंभ उक्त किसान सभाओं को 15 अप्रेल 2016 तक किये जाना है। इसके पीछे का उद्ेश्य किसानों को भारत सरकार ए