राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम

दमोह : 25 जनवरी 2016 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर जिला मुख्यालय पर संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के प्रांगण में उपस्थितों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.श्रीनिवास शर्मा ने शपथ दिलाई तो वही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये संदेश का वाचन भी किया। डॉ शर्मा ने नव मतदाताओं को इपिक कार्ड भी वितरित किये। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं की भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वाणी के समक्ष दीप प्रज्जवल एवं माल्यापर्ण के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, सीईओ जिला पंचायत डॉ. जगदीश जटिया, एडीशनल कलेक्टर अनिल शुक्ला, एडीशनल एस पी अरविन्द दुबे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नंदा कुशरे ने किया। इस अवसर पर एसडीएम नंदलाल सामरथ, डॉ. सीपी पटेल, एसडीएम राकेश कुशरे, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव, प्राचार्य जेपीबी एस के बेग, सहायक संचालक शिक्षा पीपी सिंह, प्राचार्य के एन कॉलेज डॉ. के पी अहिरवार, पत्रकार डॉ. एल एन वैष्णव, भरत गोस्वामी, अनिल दुबे, ललित चौबे, मनोज राज ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं मध्यप्रदेश गान से नवैंेदित निगम के निर्देशन में जेपीबी की छात्राओं ने किया तो वही नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती अधिक से मतदान से है। इन्होंने कहा कि बेटियां देश की भविष्य है। इस अवसर पर गत माह में सम्पन्न हुई प्रतियोगिताओं क प्रतिभागियों को नगद राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर मंचासीन अतिथियों ने पुरूस्कत भी किया। निर्वाचन गीत लिखने पर आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार नवैंेदित निगम का सम्मान किया गया, इसी क्रम में निर्वाचन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभार सीईओ जिला पंचायत डॉ. जगदीश जटिया एवं संचालन डॉ. आलैंेक सोनवलकर ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल