विकास में लगता बट्टा,अंधेर नगरी चौपट राजा
जिला चिकित्सालय की बाउंड्री वाल के निर्माण का मामला
डा.एल.एन.वैष्णव
दमोह/ जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर इस समय जमकर चर्चाओं का बाजार गर्म है जहां एक और इनकी गुणवत्ता पर प्रश्र चिन्ह अंकित हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के संबधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को लेकर भी चर्चायें व्याप्त हैं। हम इस समय बात कर रहे हैं जिला चिकित्सालय के सामने निर्माणाधीन बाउंड्री वाल की जिसको लेकर उक्त चर्चायें नगर में जमकर व्याप्त हैं। निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की बात हो या फिर इनके पिलरों को खडे किये जाने की बात हो प्रत्येक मामले में हो रही गडबडी को लेकर जनता के पैसों की फाग खेलने का दौर जारी है? जनता के पैसे से तात्पर्य सरकार का है जिसके निर्माण में अपने मताधिकार के प्रयोग से लेकर उसको संचालन करने में कर के रूप में नागरिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से देते हैं।
निर्माण,गुणवत्ता,अनदेखी-
जिले के सबसे बडे शासकीय जिला चिकित्सालय की बाउंड्री वाल को निर्माण करने का कार्य चल रहा है इसका निर्माण करने के लिये दमोह से कटनी के मध्य सडक निर्माण करने में लगी कंपनी बंसल ने किसी स्थानीय ठेकेदार को ठेका दिया गया है। जिला प्रशासन के संबधित विभाग द्वारा बाउंड्री के प्रमाणित नक्शे एवं डिजायन पर नजर डालें और निर्माणाधीन दीवाल पर तो कोई भी आसानी से गडबडी का अंदाजा लगा सकता है। वहीं बात करें सामग्री की तो जिस प्रकार की रेत एवं इंटों का प्रयोग हुआ उसको देखकर तो दीवाल की निर्धारित उम्र तो क्या वह कुछ बर्षों से ज्यादा नहीं चल पायेगी एैसा जानकार बतलाते हैं?
शिकायत पहुंची फिर भी निर्माण,अनदेखी-
उक्त मामले को लेकर संबधित विभाग के उच्चाधिकारियों की संज्ञान में बात आ चुकी है फिर भी निर्माण कार्य तेज गति से जारी रहना निश्चित रूप से गडबडी की आशंका को व्यक्त करता है? बतलाया जाता है कि ठेकेदार द्वारा एक विद्यालय के कक्ष एवं बाउंड्री वाल को भी उक्त कार्य के अतिरिक्त बनाया जा रहा है जिस पर भी शिकायतें एवं गुणवत्ता पर प्रश्र अंकित हो रहे हैं? अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी शह एवं ईशारे पर कार्यवाही न होकर सरकार ,जनता के पैसों की फाग खेली जा रही है? क्या इस हमाम में सभी नंगे हैं या फिर कुछ और है जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें