गणतंत्र दिवस पर मंत्री मलैया ने किया ध्वजारोहण

दमोह / गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जहां देश भर में इसको धूमधाम से मनाया गया तो वहीं जिला मुख्यालय पर भी एक वृहद समारोह में मध्यप्रदेश के वित्त एवं जलसंसाधन मंत्री तथा स्थानीय विधायक जयंत कुमार मलैया ने ध्वजा रोहण किया एवं परेड की सलामी ली। स्थानीय स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह के दौरान कलेक्टर डॉ.श्रीनिवास शर्मा, पुलिस अधीक्षक तिलक ङ्क्षसह सहित परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक अनिल कुमार राय के साथ एक खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया तथा मंत्री ने शांति के प्रतीक कपोत सतरंगी गुब्बारे गगन में मुक्त किये। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अंजुली पालो,क्षेत्रीय सांसद एवं न्यायधीश गणों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन- मुख्य अतिथि श्री मलैया ने मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश में मुख्यमंत्री चौहान ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा इस पावन राष्ट्रीय पर्व पर में उन शहीदों और महापुरूषों को नमन करता हूं, जिन्होंने भारत को गणतांत्रिक लोकतंत्र बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। भारत की एकता और अखण्डता को बरकरार रखने के लिये सीमा के प्रहरियों और आंतरिक सुरक्षा बलों को भी मैं विनम्र प्रणाम करता हूं। आज लोकतंत्र की बात आने पर पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश में संविधान निर्माताओं की भावना के अनुरूप हम जनता को सुराज देने की दिश में पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। समाज के हर वर्ग और तबके की तरक्की, खुशहाली और विकास राज्य सरकार का परम कत्र्तव्य है। मध्यप्रदेश देश में सबसे तेज गति से विकास करते राज्यों में एक है, वर्ष 2014-15 में सकल घरेलू विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अन्तर्गत प्रदेश के बैंकों द्वारा पौने तीन लाख हितग्राहियों को 15 सौ करा़ेड रूपये का ऋण वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति तथा अटल पेंशन योजना में एक करा़ेड से ज्यादा हितग्राहियों को पंजीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना में बड़े राज्यों की श्रेणी में लक्ष्य प्राप्त करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। आज प्रदेश के ड़ेढ करा़ेड परिवारों के पास कम से कम एक बैंक खाता है। खेती प्रदेश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। पिछले दस वर्षो में कृषि उपज उत्पादन में 110 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। मध्यप्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य चुना जाकर लगातार चौथे वर्ष कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। किसानों के लिये वर्ष भी प्रतिकूल मौसम के कारण कठिनाई पूर्ण रहा। संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ हर समय खड़ी रही। फसल क्षति के कारण लगभग 46 सौ करा़ेड रूपये का मुआवजा सीधे किसानों के खाते में जमा किया जा रहा है। पिछले एक दशक में सभी साधनों से प्रदेश में ङ्क्षसचित कृषि का रकबा 7.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 36 लाख हेक्टेयर हो गया है। नर्मदा जल को प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक ले जाने की पहल सफलता की ओर अग्रसर है। नर्मदा, क्षिप्रा, ङ्क्षसहस्थ ङ्क्षलक योजना पूरी हो गई है। इससे ङ्क्षसहस्थ में भरपूर जल सुलभ होगा। नर्मदा, मालवा गंभीर ङ्क्षलक की 2 हजार 187 करा़ेड रूपये की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किये गये स्वच्छ भारत मिशन का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। दिसम्बर 2015 तक 50 लाख घरों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवायी जा चुकी है। प्रदेश में सभी 52 हजार गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष 1500 ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है। मैं प्रदेश के सभी नागरिकों से अपने घर और परिवेश को स्वच्छ रखने के इस महा अभियान से जुड़ने का आव्हान करता हूं। ग्रामीणें को अब ई-ऋण पुस्तिका निर्धारित राशि लेकर प्रदाय की जायेगी। अविवादित नामांतरण तथा अविवादित बंटवारे के प्रकरणों के निराकरण का अधिकारी ग्राम पंचायतों को दिया जायेगा। शहरी क्षेत्रों में पट्टा नवीनीकरण की नई नीति बनाई जायेगी। हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनाने के लिये बहुआयामी रणनीति पर काम किया जा रहा है। गर्भवती एवं अन्य महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर 21 लाख 24 हजार महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार की सुविधा दी गई। प्रदेश में संस्थागत प्रसव बढ़कर 90 प्रतिशत हो गया है। हर जिला चिकित्सालय में डायलिसिस तथा केंसर के इलाज के लिये कीमोथैरेपी की नि:शुल्क व्यवस्था शुरू की गई है। बहनों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल के लिये हर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु रोशनी क्लीनिक भी आज से आरम्भ किये गये हैं। इस अवसर पर सश और नि:श बल की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुये मार्च पास्ट किया। सश बलों ने तीन बार हर्ष फायर कर राष्ट्रपति जी की जय का गगनभेदी जयघोष किया। राष्ट्रधुन बजाई, नगर के विभिन्न विद्यालयों के तकरीबन 12 सौ विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीयता, देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। योजनाओं पर आधारित झाकियां - इस अवसर महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, जिला पंचायत, जल संसाधन, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र, उद्यानिकी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास कार्यो को प्रदर्शित करती झाकियां प्रदर्शित की गई जिन्हें आमजन से सराहा। पुरूष्कार वितरण- मुख्य अतिथि श्री मलैया ने बेस्ट परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अनिल कुमार राय, जिला पुलिस बल प्लाटून कमाण्डर उपनिरीक्षक हरिराम मानकर, शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय एस.सी.सी.प्लाटून कमाण्डर कमल ङ्क्षसह लोधी तथा शासकीय उत्कृष्ठ उ.मा.विद्यालय एन.सी.सी. प्लाटून कमाण्डर कौशल किशोर राज को प्रथम पुरूस्कार प्रदान किये। उन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय/उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वालों तथा जिले की ऐसी प्रतिभाओं, जिन्होंने शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रदेश और देश में दमोह जिले का नाम रोशन किया है, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर अपना आर्शीवाद दिया। -------------०००००००००००००००--------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल