श्री हनुमत महायज्ञ का भूमि पूजन ध्वजारोहण सम्पन्न सिविल वार्ड स्थित पंच मुखी हनुमान मंदिर में होगा आयोजन

दमोह । जिले में लगातार बहने वाली धर्म की गंगा रूपी धारा में एक ओर क्रम जुडने जा रहा है 1008 श्री हनुमत महायज्ञ का जिसको लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। सिविल वार्ड स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में होने वाले उक्त महायज्ञ का यह तृतीय बर्ष है। ज्ञात हो कि सनातन धर्म में यज्ञएहवनएव्रत का विशेष महत्व बतलाया गया है जिसके धार्मिक एवं वैज्ञानिक दोनों प्रकार के महत्वों को भी बतलाया जाता है। उक्त महायज्ञ के प्रारंभ होने के पूर्व मंदिर में भगवान हनुमंत लाल का विधि विधान से पूजनार्चन किया गया। सुंदरकाण्डएहनुमान चालिसा का पाठ किया गया तो वहीं वेद मंत्रों के एक सुर में उच्चारण कर विद्वान विप्रों ने ध्वजारोहणएपृथ्वी पूजन को सम्पन्न कराया। ज्ञात हो कि आगामी 26 जनवरी से 1008 श्रीहनुमत महायज्ञ का आयोजन होना है। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंण्महेद्र गर्ग ने बतलाया कि गत दो महायज्ञ गत बर्षों में हो चुके हैं इस बर्ष होने वाला यह तृतीय महायज्ञ है। विश्व शांतिएमानव कल्याण एवं राष्ट्र की मजबूतीए समद्धशाली होने के पवित्र उद्ेश्य को लेकर श्रीहनुमत यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं पंण्आशीष शास्त्री ने आयोजन के प्रयोजन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये यज्ञ की महिमा को प्रतिपादित किया। उक्त पूजन को पंण्महेन्द्र गर्गएपंण्आशीष शास्त्री के साथ पंण्आशीष दत्त कटारेएपंण्रविशास्त्रीएपंण्ओमप्रकाश पाठकएपंण्दुर्गेश तिवारीएपंण्कमलेश मिश्राएपंण्सुनील दुबे एवं पंण्देवेन्द्र दुबे सहित बडी संख्या में उपस्थित विप्रों ने पूजनार्चन कराया। वहीं यज्ञमान के रूप में पंण्सुनील दुबेएपंण्अनिल बैरागीएबाबू अग्रवालएललित असाटीएमनु मिश्राएआशीष पटैल पार्षदएनंदलाल गुप्ताएपरम यादवएरिंकु अग्रवालएरवि शंकर मिश्राएसंतोष दुबेएमानक पटैलएभोला यादवएगुड्डा साहूएछुटू यादव सहित सैकडों यज्ञमानों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल