प्रहलाद के नेतृत्व में विकसित,पोषित,पुष्पित होता कमल

प्रहलाद के नेतृत्व में विकसित,पोषित,पुष्पित होता कमल मणिपुर में नगरीय निकाय परिणामों में भाजपा की जीत विधान सभा आम चुनाव में जीत के लिये बनता माहौल डा.एल.एन.वैष्णव दमोह/ विकसित,पोषित एवं पुष्पित होता कमल जी हां हम बात कर रहे हैं देश के एक एैसे राज्य की जहां गत बर्ष में या यूं कहें कि कुछ माह पूर्व ही प्रारंभ हुई उक्त यात्रा अब एक नई ईबारत लिखने के लिये आगे बढ ही नहीं रही है अपितु उसकी गति भी तीव्र होती जा रही है। मणिपुर राज्य में हाल ही में सम्पन्न हुये नगरीय निकाय के आम चुनाव एवं उनके परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को अधिकांश सीटों पर जीत से जहां एक ओर पार्टी में उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं विपक्षियों की नींदे उडने लगी हैं। ज्ञात हो कि देश के इतिहास का यह प्रथम अवसर है जब मणिपुर राज्य में भाजपा की जीत का परचम लहरा रहा है। विधान सभा में हो या फिर नगरीय निकायों में कमल
खिलने लगा है। यह सब संभव हुआ मध्यप्रदेश के एक कदवर नेता जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में जिन्होने अपने प्रयासों से जहां एक ओर मणिपुर की जनता में भाजपा के प्रति विश्वास को पैदा ही नहीं किया अपितु उसको वोट में परिवर्तित कर मतपेटियों तक पहुंचाने में कामयाब भी हुये। ज्ञात हो कि प्रहलाद पटैल को मणिपुर राज्य की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दे रखी है। संकल्प में विकल्प नहीं मानने वाले लगातार कर्म ही पूजा को मानकर चलने वाले श्री पटेल ने भाजपा की मणिपुर राज्य में जीत के द्वार गत बर्ष हुये विधान सभा चुनाव में आये परिणामों में सभी सीटों पर कब्जा कर ही खोल दिये थे। वह कहते हैं कि मैने तो पार्टी की नीति,रीति तथा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रही सरकार के कार्यो को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा की इस जीत पर वह वहां के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों को बधाई देते हैं। किसको कितने पर मिली जीत- मणिपुर राज्य में हाल ही में सम्पन्न हुये नगरीय निकाय चुनावों के परिणामों पर नजर डालें तो कुल सीटें 279 में से 278 पर मतदान हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सीट पर एक भी नामांकन नहीं भरे जाने से यह स्थिति रही थी। चुनाव परिणामों में कांग्रेस-108,भारतीय जनता पार्टी 62,सीपीआई 02,लोक जनशक्ति 04 एवं निर्दलीय 102 प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। 2017 पर नजर- मणिपुर में आगामी 2017 में विधान सभा के चुनाव होना है और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता के सिंहासन पर राज्य में काबिज कराने प्रहलाद ने अपनी रणनीति पर कार्य जो प्रारंभ किया था वह पार्टी के लक्ष्य को लेकर आगे बढते देखे जा सकते हैं। राजनीति के जानकार बतलाते हैं कि भाजपा के प्रति मणिपुर में लगातार विश्वास बढ रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में वह अपनी सरकार बनाने में कामयाब हो जायेगी। सूत्र बतलाते हैं कि प्रहलाद पटेल वहां के कार्यकर्ताओं के साथ ही नागरिकों से सीधे संपर्क में बने रहते हैं वह कभी वहां जाकर तो कभी दूर संचार के माध्यमों से। ज्ञात हो कि भौगोलिक स्प से देखें या फिर विरोधी गतिविधियों के प्रभाव वाला एक अलग एवं चर्चित राज्य इसे माना जाता था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल