पुलिस को मिली सफलता
डकेती पुलिस को मिली सफलता,आरोपी सहित माल बरामद
दमोह/ 31-05-2016-पुलिस को एक ट्रक को लूटने के मामले में आरोपियों सहित माल बरामद करने में एक बडी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने बतलाया कि पुलिस के लिये चुनौती बना मामला सुलझा लिया गया है तथा पूर्व में प्रथम दृष्ट्रि में लूट का मामला नजर आने वाला जांच के बाद आरोपियों की संख्या के आधार पर डकेती मानते हुये पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इन्होने एक पत्रकार वार्ता के दौरान मामले को लेकर पूरी जानकारी घटना से लेकर आरोपियों की गिरफतारी एवं माल की बरामदगी तक प्रदान की तथा सहयोगी स्टाफ की सराहना की। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बतलाया कि गत 24 मई को एक ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 1624 सागर गल्ला मंडी से ट्रक ड्राईवर अनंतराम यादव निवासी छतरपुर द्वारा 316 बोरी चना गल्ला व्यापारी विनोद साहू दमोह का लोड कराया था जिसको कानपुर लेकर जाना था। रात्रि 11.30 पर ट्रक कानपुर के लिये रवाना हुआ ग्राम ईमलाई के पास जैसे ट्रक पहुंचा पीछे एक आल्टो कार में सवार लोगों एवं मोटरसाईकिल सवार दो लोगों ने ट्रक को ओव्हर टेक कर रोक लिया। ट्रक ड्राईवर एवं क्लीनर को आल्टो में जबरन बिठालकर ट्रक को लुटेरों में से एक ने दमोह से होते हुये मझोली होते हुये सीहोरा के पास ग्राम धनगवंा ले गये। वहां शैलेन्द्र असाटी के वेयर हाउस में चने के बोरों को रखवा दिया तथा ट्रक को लावारिस हालत में खडा करके सभी आरोपी ट्रक ड्राईवर एवं क्लीनर को जंगल में छोडकर में भाग गये। इसकी सूचना ट्रक ड्राईवर अनंतराम यादव द्वारा दमोह देहात को देने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं घटना का खुलासा करने के लिये टीम गठित की गयी। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बतलाया समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों को बेयर हाउस मालिक ने 316 बोरी चना रखे होने की सूचना सिहोरा पुलिस को दे दिया। सिहोरा पुलिस की सूचना पर दमोह पुलिस ने चने को जप्त किया। ग्राम धनगवां में पता साजी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि लावारिस हालत में गोसलपुर थाने के पास ट्रक खडा हुआ है जिसको जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बतलाया कि सुरेन्द्र सिंह ठाकुर के साथियों का पता किया गया एवं साईवर सेल के माध्यम से जानकारी मिली कि सौरभ ठाकुर,लक्ष्मण रैकवार,सप्पू उर्फ सप्पन असाटी,सुयोग्य चौबे,कपिल चौरसिया घटना के पूर्व एक साथ गल्ला मंडी के पास एक साथ संदिग्ध हालत में घूमते देखे गये थे। सुरेन्द्र सिंह दमोह इन्द्रा कालोनी निवासी है एवं गत दो बर्षों से कटनी में रह रहा है। पुलिस ने इंद्रा कालोनी दमोह निवासी कपिल चौरसिया को पकड लिया गया एवं पूछतांछ की गयी तो घटना का पूरा खुलासा करते हुये घटना करना स्वीकार किया गया। श्री सिंह ने बतलाया कि उक्त मामले को लेकर गठित टीम में नगर पुलिस अधीक्षक आर राजन,टीआई दमोह कोतवाली आरके सोनी,थाना प्रभारी हटा वीरेन्द्र बहादुर,थाना प्रभारी दमोह देहात आरके गौतम,प्रधान आरक्षक राजेन्द्र मिश्रा,आरक्षक महेश,मुकेश,नारायण,जितेन्द्र,सा
ईवर सेल इंचार्ज सौरभ टंडन का विशेष योगदान रहा। इन्होने बतलाया कि मेरे द्वारा दस हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।

सर वैसे सभी पुलिस वाले एक जैसे नहीं होते ,,कुछ बहुत अच्छे भी होते हैं ..लेकिन कुछ लोग इतने बुरे होते हैं कि उन्हें रस्सों से बांधकर अच्छे लठ्ठ देने कि इक्छा होती है .. आप अपने स्टाफ के लोगों को बोलने का तरीका सिखाएं
जवाब देंहटाएंएकाध किलो गांजा पकड़ लेने से या किसी कमजोर इंसान को पकड़कर माँ बहिनों कि गालियां देने से पुलिस महान नहीं होती ..आप ज्यादा कुछ ना करें बस मधुर व्यवहार सीख लें यही बहुत है जनता के लिए