जब जन के बीच पहुंचा जन प्रतिनिधि तो जन हुआ हर्षित

जब जन के बीच पहुंचा जन प्रतिनिधि तो जन हुआ हर्षित

  •  सांसद प्रहलाद पटेल पहुंचे जन रूपी भगवान के बीचसमस्याओं को सुना,
  • निराकरण के लिये प्रयास,केन्द्र की योजनाओं की दी जानकारी 

डॉ एल एन वैष्णव 

दमोह/ 05-06-2016-भारत सरकार लगातार जन के लिये उसके सम्मान एवं हितों को लेकर कार्य कर रही है उसके द्वारा संचालित योजनाओं के द्वारा का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे इसके लिये लगातार निगरानी एवं प्रयास दोनो हो रहे हैं यह बात क्षेत्र के सांसद प्रहलाद पटेल ने अपने सघन जनसपंर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से कही। इन्होने सरकार द्वारा संचालित अति महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे अटल पेंशन,प्रधान मंत्री जीवन बीमा,प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा,प्रधान मंत्री जनधन ,राष्ट्रीय ग्रामीण आवास,प्रधान मंत्री फसल बीमा,प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक एवं सुकन्या समृद्धि एवं प्रधान मंत्री उज्जवला योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन को विस्तार दी। इसी क्रम में दो बर्ष में भारत सरकार द्वारा किये गये समस्त जन हितेषी कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं को बतलाया। विदित हो कि दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद इन दिनों क्षेत्र के दौरे हैं वह गत दिवस जहां बंडा विधान सभा के ग्रामों में रहे तो वहीं दूसरी ओर अभी वह हटा विधान सभा में ग्रामीणों के मध्य रहकर विपरीत मौसम में भी जन के बीच पहुंच उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने में लगे हुये हैं। सघन दौरे के दौरान सांसद श्री पटेल ने ग्रामीणों से कहा कि जल संकट की लगातार जानकारी मिल रही है इसका समाधान सरकार के साथ ही प्रत्येक नागरिक कर्तव्य भी बनता है। जनप्रतिधियों के साथ आप सभी भी जल स्त्रोतों को बचाने आगे आयें। स्वच्छता के मामले को लेकर जल एवं मल निकासी की समस्या को दूर करके ही की जा सकती है आप सभी इसमें आगे आकर कार्य करें। 

प्रथम बार पहुंचा कोई जन प्रतिनिधि-

क्षेत्र के एक एैसे ग्राम में सांसद प्रहलाद पटेल पहुंचे जहां इसके कोई जन प्रतिनिधि पहुंचा ही नहीं था। ग्राम वासियों की प्रसन्नता इसी बात को लेकर दिखी वह अपने चुने हुये जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर धन्य हो रहे थे तो वहीं सांसद प्रहलाद पटेल स्वयं हाथ जोडकर सभी को प्रणाम कर अभिवादन कर रहे थे। बात कर रहे हैं हटा विधान सभा ग्राम दहा की जहां के ग्रामीणों ने बतलाया कि हम प्रथम बार किसी जनप्रतिनिधि को अपने बीच देख रहे हैं। 
उज्जवला योजना का लें लाभ- 
सांसद प्रहलाद पटेल ने ग्रामीणों से कहा कि देश की नारियों को अब धुंये एवं प्रदुषण से मुक्ति मिलने की दिशा में भारत सरकार के द्वारा उठाये गये कदम से मिलने जा रहा है। देश का एक बडा वर्ग इससे लाभांवित होने जा रहा है इस दिशा में प्रधान मंत्री उज्जवला योजना के तहत पांच करोड एैसे परिवारों को लाभांवित किये जाने पर कार्य प्रारंभ हो चुका है जो कि गरीबी रेखा से जीवन यापन करते हैं। भारत सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना के तहत् एलपीजी अर्थात् रसोई गैस कनेक्शन मुफत में दिया जायेगा। इन्होने कहा कि इस देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गत इस योजना का शुभारंभ किया जा चुका है इसका लाभ अब देश के प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले कार्य प्रारंभ हो चुका है। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत चलाया है जिसके लिये भारत सरकार ने 8000 करोड रुपये का बजट रखा है। योजना के अंतर्गत सामाजिक,आर्थिक एवं जातीय जनगणना 2011 के आधार पर चिंहित किये परिवारों की महिला सदस्य को एलपीजी कनेक्शन के लिये भारत सरकार द्वारा 1600 रूपये का सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस सहयोग राशि में सिलेन्डर,प्रेशर रेग्युलेटर की सुरक्षा जमा लागत,घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड,सुरक्षा होज तथा स्थापना व प्रशासनिक भार की लागत सम्मिलित है। कुकिंग स्टोप चूल्हा तथा पहली रिफिल भराई के लिये ईएमआई के विकल्प पर आधारित ऋण भी उपलब्ध रहेगा जिसकी वसूली भविष्य की रिफलिंग सब्सिडी राशि से की जायेगी।  भारत सरकार द्वारा नि:शुल्क रूप में कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। 
कहां-कहां पहुंचे सांसद पटेल-
अपने सघन जनसंपर्क दौरे के दौरान दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रहलाद पटेल ने हटा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बरी,जांगुपुरा,सेमरा पट्टीमाल,रजपुरा,दमवतीपुरा,नारायणपुरा,ढुला,अमझिर,तालगांव,करकोई,दहा के साथ मडियादौ,कलकुआ,बछामा,पाटन,चौरईया,घोघरा,घूरखेरा-कारीबरा,मंजरा,जुनेरी में दो दिवसीय दौरे के प्रथम दिवस संपर्क किया तो वहीं द्वितीय दिवस नया गांव,ताल गांव,हरदुवानी,मझगंवा,हिनमतपटी,पिपरिया के साथ भैंसा,देवरा,कचनारी,गर्रेह,बुडवार,बिछुआ,हिनौता में जनता के मध्य पहुंचे।  
गौ सेवकों का स्वागत,सम्मान-
सांसद प्रहलाद पटेल ने ग्राम ढुला में गौ सेवकों का स्वयं पुष्पहार पहना कर मान वंदना की। ज्ञात हो कि यहां एक गौ-शाला का संचालन लम्बे अरसे से हो रहा है जो कि बिना किसी शासकीय सहायता के ग्रामीण गौ सेवक स्वयं अपने संसाधनों के आधार पर कर रहे हैं। इस गौ शाला में लगभग चार सौ गायें बतलायी जाती हैं। 
सुनी समस्या,संबधितों को दिये निर्देश-
संासद प्रहलाद पटेल ने क्षेत्र के उक्त ग्रामों में दौरा के दौरान ग्रामीणों की समस्या को सुना एवं उनके त्वरित निराकरण के लिये संबधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर जमीनों के अभिलेखों में त्रुटियों की शिकायतों के निराकरण के लिये तहसीलदार को शिविर लगाकर निराकरण करने कहा। वहीं ग्राम तालगांव में मिली शिकायत विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं होने के बाद भी गत दो बर्षों से बिजली बिल आने के मामले को लेकर विद्युत मंडल के अधिकारियों को कार्यवाही करने निर्देश दिये। बीपीएल सूची में अपात्र लोगों के नाम होने की शिकायत पर श्री पटेल ने संबधित अधिकारी को कार्यवाही करने निर्देश दिये। इस अवसर पर नारायणपुरा ग्राम में एक लगभग 80 प्रतिशत दिव्यांग को ट्राई साईकिल प्रदान करने के लिये कार्यवाही की। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल