चौदह साल बाद दूध का दूध और पानी का पानी,
चौदह साल बाद दूध का दूध और पानी का पानी,
गोधरा कांड के फैसले से तथाकथित सेकुलरवादी बेनकाब,
नरेंद्र मोदी की छवि उज्जवल हुई -नंदकुमार सिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि गोधराकांड का फैसला चौदह बरस बाद आया, लेकिन इसने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। इन चौदह वर्षों में तथाकथित सेकुलरवादी तरह-तरह के मुखौटे लगाकर श्री नरेंद्र मोदी के सिर पर ठीकरा फोड़ने के लिए साजिषे करते रहे लेकिन षडयंत्रकारियों के मुखौटे अदालत के फैसले ने उतार दिये। गोधराकांड के समय भी नरेन्द्र्र मोदी ने ताजा-ताजा गुजरात की सत्ता संभाली ही थी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल ने पहले ही न्यायालय को बता दिया था कि इस मामले से श्री नरेंद्र मोदी का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रहा है। मोदी को क्लीन चिट मिल गई थी।
उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले ने 24 दंगाइयों को दोषी पाया है। 36 को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया। ट्रेन से सफर कर रहे अयोध्या से लौट रहे पचास से अधिक कारसेवक दंगाईयों द्वारा डिब्बे में आग लगाए जाने से जल मरे थे। दंगों में मारे गये एक हजार से अधिक लोगों में 300 से अधिक हिन्दू भी थे, लेकिन मामले के न्यायाधीन रहने के दौरान तथाकथित सेकुलरवादियों और मानवाधिकार वादियों के निशाने पर मोदी जी बने रहे और मनगढंत कहानियां अफवाहें फैलाई, लेकिन झूठ की कोई उम्र नहीं होती न्यायालय के फैसले ने हकीकत पेश कर दी है।
नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध बतौलेबाजी की पोल खुल गयी। रिकार्ड समय में दंगा पर नियंत्रण पाने का श्रेय उन्हें ही मिला था।
नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि जब बोधरा कांड हुआ तब श्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए कुछ माह ही हुए थे। गोधरा कांड के समय प्रशासन की सक्रियता में कहीं कुछ कमी रह जाने की संभावना हो सकती है, लेकिन श्री नरेंद्र मोदी ने दंगा को 72 घंटों में नियंत्रण में ले लिया था। 1984 में श्री राजीव गांधी ने भी प्रधानमंत्री की सत्ता संभाली थी और सिख दंगे हुए थे जिसमें अकेले 4 हजार सिख तो दिल्ली में मारे गये थे। सिखों के नरसंहार का सिलसिला हफ्ते भर जारी रहा था। इस पर कांग्रेस का कहना था कि जब बड़ा वृक्ष धराशाही होता है तब पृथ्वी में हलचल होती है तथा धरती भी हिलती ही है। नंदकुमारसिंह चौहान ने फैसले के परिप्रेक्ष्य में नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए उनके यशस्वी जीवन की कामना की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें