शासन की मंशा लोगों को सुगम पेयजल आपूर्ति और गांव का समग्र विकास हो-वित्त मंत्री जयंत मलैया
शासन की मंशा लोगों को सुगम पेयजल आपूर्ति और गांव का समग्र विकास हो-मलैया
सामुदायिक भवन मरम्मत एवं चबूतरा निर्माण के लिये एक-एक लाख की घोषणा
एक अतिरिक्त पेयजल टंकी का प्राकल्लन तैयार कराने दिये निर्देश
4 स्टापडेम की स्वीकृति मौके पर दी
ग्राम बांसा में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न
दमोह : 05 जून 2016
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम के विकास की योजना इसअभियान के दौरान प्रत्येक पंचायतों में ग्राम संसद की बैठक में तय की गई है, ग्राम विकास की 6वर्षीय कार्य योजना जो तैयार की गई है, तदानुसार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करायेजायें। इस हेतु धन राशि की कमी आड़े नहीं आयेगी। इस आशय के उद्गार प्रदेश के वित्त,जलसंसाधन, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यकी मंत्री जयंत कुमार मलैया ने ग्रामबांसा तारखेड़ा में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहाशासन की मंशा प्रत्येक गांव का विकास करना है। इस मौके पर उन्होंने बांसा के वार्ड क्रमांक 7अनुसूचित जाति वर्ग के सामुदायिक भवन मरम्मत हेतु एक लाख रूपये तथा वार्ड क्रमांक 17 मेंचबूतरा निर्माण हेतु एक लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने राजरानी के खेतपर मनरेगा से कूप निर्माण कराने अधिकारियों को निर्देश दिये।
वित्त और जलसंसाधन मंत्री जयंत कुमार मलैया ने ग्राम सभा में तय 4 स्टापडेम निर्माण कीस्वीकृति प्रदान करते हुये जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा प्राकल्लन तैयार कर कार्यकरवाये जायें। उन्होंने ग्राम के तालाब गहरीकरण के संबंध में कहा स्थल निरीक्षण कर आवश्यककार्यवाही की जाये। ग्राम सभा द्वारा तय की गई सीमेंट कांक्रीट सड़कों के संबंध में कहा पंच परमेश्वरसे प्राप्त राशि से कार्य कराये जायें।
एक और पानी की टंकी का प्रस्ताव बनायें
वित्त और जल संसाधन मंत्री जयंत कुमार मलैया ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग केअधिकारियों से कहा ग्राम की बढ़ती आबादी के मान से एक और पेयजल टंकी के निर्माण काप्रस्ताव तैयार कराया जाये। उन्होंने कहा शासन की मंशा लोगों को सुगम पेयजल आपूर्ति हो। श्रीमलैया ने ग्रामीणों से कहा जल कर सहित अन्य कर पंचायत में समय से जमा कराये जायें।
शराब न पीयें
मंत्री श्री मलैया ने बड़ी तादाद में मौजूद ग्रामीणों से कहा सकारात्मक सोच के साथ कामकरें। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया शराब न पीयें। इससे सामाजिक, शारीरिक और आर्थिकनुकसान होता है। यह बात लोगों को बतायें। श्री मलैया ने कहा हमारी प्रवृत्ति ठीक है तो शराब कीदुकान खुली रहे तो क्या फर्क पड़ता हे। सरकार ने 4 साल से एक भी नई दुकान नहीं खुलवाई है।सरकार ने हर वर्ग के विकास का पर्याप्त ध्यान रखा है, गरीब वर्ग के लोगों को एक रूपये किलो गेंहूंदिया जा रहा है और गांवों में पर्याप्त रोजगार मूलक काम जरूरतमंदों को मुहैया कराये जा रहे हैं।
विधवा पेंशन मिले
श्री मलैया ने जिला प्रशासन से कहा विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन योजना तहतपेंशन मिले सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने पेंशन वितरण में अगूंठा मैच करने संबंधी समस्या परकहा सरकार इस दिशा में विचार कर रही है, जल्द ही ठोस निर्णय लिया जायेगा। सरकार की मंशापेंशनधारियों को परेशानी न हो।
गांवों की तरक्की के लिये निष्ठा से काम करें
वित्त और जल संसाधन मंत्री ने कहा पंचायत गांवों की तरक्की के लिये निष्ठा से काम करेकिसी ने गड़बड़ी की तो बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा गांवों के समग्र विकास के लिये कामकरना है, इस हेतु धन की कमी नहीं है। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के सामुदायिक भवन मरम्मतके साथ पटवारी को भूमि का नापजोख करने के साथ तार फेंशिंग करने की बात कही। उन्होंने यहभी कहा कि अम्बेडकर मूर्ति के लिये आप सब तय कर लें।
गंभीरता से सुनी आमजनों की बातें
मंत्री श्री मलैया ने यहां बड़ी तादाद में मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों की एक-एक कर बातेंव समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने बीड़ीश्रमिकों के नाम की सूची बनाकर पात्र व्यक्तियों के नाम बीपीएल सूची में जोड़ने के लिये कहा। साथही कुटीर निर्माण हेतु सूचीकरण कराकर पात्रों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिये। यहां पर राशनकार्ड की मांग पर खाद्य अधिकारी को मौके पर समस्या निराकृत करने के निर्देश दिये।
पट्टा मिलेगा
वित्त मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर जमीन आबादी घोषित कराने आवश्यक कार्रवाई केनिर्देश दिये। उन्होंने कहा चिंता न करें पट्टा मिलेगा। जमीन का मालिकाना हक हो जायेगा तकआप बैंक से ऋण लेकर अपना मकान भी बना सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणें से कहा गंभीर बीमारी होजाये तो चिंता न करें हम इलाज करायेंगे।
सभी घरों में शौचालय बनवायें
मंत्री ने कहा धन की कमी नहीं है सभी घरों में शौचालय बन जायें। पंचायत सुनिश्चितकराये। पंचायत यह कार्य काल ले हम उसे 10 लाख रूपये दिलायेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें