सांसद प्रहलाद सिंह पटेल का बण्डा विधानसभा क्षेत्र में संघन जनसम्पर्क दौरा

सांसद  प्रहलाद  पटेल का बण्डा विधानसभा  संघन जनसम्पर्क दौरा 




दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद  प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा बण्डा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सघन जनसम्पर्क दौरा 31.5.2016 से प्रारम्भ किया गया है। इसी क्रम में  01 जून, 2016 को प्रातः 8 बजे से अपना अभियान प्रारम्भ करते हुए क्रमशः ग्राम नेगुवां, लुड़वारा, रामपुर, सातपुरा, हतरी, खेरा, सुजानपुरा, इदोरा, तिगोड़ा, हीरापुर, मरमऊ, इमलाखेड़ा, खतौरा खुर्द, पापेट, खतौरा कलां, लिधोरा, बरखेड़ा, दलपतपुर, तिन्सी, मुड़ारी, निहानी तथा सांदागिर ग्रामों में जाकर व्यक्तिशः सम्पर्क किया तथारात्री विश्राम बण्डा में किया। सांसद श्री पटेल ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम सभा की, जिसमें उज्जवला योजना, अटल पेंशन योजना, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना आदि विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा अपने दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की छवी बनाई है तथा देश-विदेश में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील भी की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल