शिव-राज,बाहर तो कुछ अंदर,कुछ के बदल सकते हैं विभाग  

 मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल में फेरबदल की तैयारियों के संकेत

                                                     डा.एल.एन.वैष्णव 

भोपाल/21-06-2016- लम्बे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री मंडल में बडे उलट फेर होने की तैयारी चल रही है। सूत्रों की माने तो लगभग सूची तैयार हो चुकी है इसके लिये तिथि तय कर जल्द से जल्द कुछ को अंदर तो कुछ को बाहर का रास्ता दिखलाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर एैसे भी संकेत हैं कि अनेक मंत्रियों के विभागों को या तो बदला जायेगा या फिर उनके विभागों में कटोती की जा सकती है। दावेदारों के द्वारा लगातार अपना पक्ष रखने के लिये संगठन से संपर्क रखा जा रहा है। वैसे अपने-अपने नेताओं के आगे पीछे होते हुये लाल बत्ती की लालसा ले घूमने की चर्चा जमकर होने लगी है। मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय कुछ अलग करने के प्रयास मेें दिखलायी दे रहे हैं क्योंकि अंदरूनी एवं बाहरी तौर पर क्या चल रहा है सर्व विदित है। अनेक मंत्रियों के कार्यो को लेकर जनता में पार्टी एवं छबि दोनो पर बट्टा लग रहा है तो वहीं अनेक उम्र दराज हो चुके हैं। सूत्रों की माने तो लगभग एक दर्जन के करीब नये चेहरे इस कतार में हैं जिनके मंत्री बनने के स्वप्र को पूरा होने की संभावना है।

बाहर का रास्ता और फेरबदल-

सूत्रों की माने तो इस बार बाबूलाल गौर,सरताज सिंह एवं ज्ञान सिंह को बाहर का रास्ता दिखलाया जा सकता है और संगठन में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं अगर विभागों में फेरबदल की बात करें तो प्रदेश के कदवर मंत्री जयंत कुमार मलैया के विभागों में से जल संसाधन को अलग किया जा सकता है। तो वहीं राजेंद्र शुक्ला ,गोपाल भार्गव,रामपाल सिंह,-भूपेंद्र सिंह ठाकुर,लाल सिंह आर्य ,डा. नरोत्तम मिश्रा,उमाशंकर गुप्ता,यशोधरा राजे सिंधिया के या तो विभाग बदले जा सकते हैं या फिर विभागों में कटोती संभव है 
लाल बत्ती की कतार में-
मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल के फेरबदल को लेकर मिल रहे संकेतों को लेकर जिन विधायकों के लाल बत्ती की कतार में खडे होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं उनमें महेंद्र हार्डिया (इंदौर), राजेंद्र पांडेय (जावरा), कैलाश चावला (मनासा) एवं जगदीश देवड़ा (मल्हारगढ़),ममता मीना (चाचौड़ा), मानवेंद्र सिंह (महाराजपुर), ललिता यादव (छतरपुर), शंकरलाल तिवारी (सतना), रेखा यादव (मलेहरा), संजय पाठक (विजयराघवगढ़), मीना सिंह (मानपुर), ओमप्रकाश धुर्वे (डिंडोरी), नानाभाऊ मोहोड़ (सौंसर) एवं रुस्तम सिंह ,-अर्चना चिटनीस,-रंजना बघेल,चौधरी चंद्रभान सिंह,जयभान सिंह पवैया,विश्वास सारंग जैसे नाम बतलाये जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल