कंठ न रहें सूखे मनुष्य हो या पशु सांसद पटेल का लगातार प्रयास
कंठ न रहें सूखे मनुष्य हो या पशु सांसद पटेल का लगातार प्रयास
लोकसभा की चार विधानसभाओं में 127 टेंकर किये वितरित जन के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि सांसद प्रहलाद पटेल
डा.एल.एन.वैष्णव
दमोह/ 23-05-2016 -क्षेत्र में किसी के कंठ सूखे न रहें मनुष्य हो या फिर पशु,पक्षी सभी को पानी मिल सके इसके लिये लगातार विकल्प,प्रयास एवं समस्या का समाधान में लगे क्षेत्र के एक एैसे जनप्रतिनिधि को सर्मपण एवं सेवाओं का लाभ लोगों को मिलने से जनता में जहां प्रसन्नता का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर वह अपने कर्तव्य को मानते हुये लगातार जन रूपी भगवान की पूजा में लगे देखे जा सकते हैं। क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के लगातार जनता के मध्य उनकी समस्याओं को सुनने एवं समाधान के प्रयास जारी हैं। बात क्षेत्र के जल स्त्रोतों को बचाने उनके संरक्षण,संवर्धन की हो या फिर जल की उपलब्धता के लिये कार्यों की सभी एक अभियान के रूप में जारी देखा जा सकता है। ज्ञात हो कि गत बर्ष प्रारंभ किया गया उनका सरोवरों की सफाई एवं गहरीकरण का शुभारंभ ओर लगातार स्वयं किये गये कार्य इस समय अभियान बन चुका है। नेता हों या फिर अधिकारी सभी का इस कार्य में गत दिवस हुये कार्य में सहभागिता को इसी से जोडके देखा जा रहा है। इसी क्रम में जिले की चारों विधान सभाओं की ग्राम पंचायतों को टेंकर सांसद निधि से उपलब्ध कराने का एक पवित्र कार्य कर पानी की समस्या के निदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कडी को माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा क्षेत्र की 14 जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायतों में 204 टेंकर प्रदान किये गये हैं जिसमें 280.92 लाख का व्यय हुआ।
पूर्व में ही भांपा समस्या को-
सांसद प्रहलाद पटेल ने जल समस्या को पूर्व में ही भांप लिया था यह सब उनके जमीनी स्तर पर लगातार किये जा रहे कार्य एवं अनुभव का ही परिणाम कहा जा सकता है कि गत वित्तीय बर्ष में ही पेयजल संकट वाली ग्राम पंचायतों को चिंहित ही नहीं किया अपितु टेंकरों को प्रदाय करने के लिये सूची के साथ कार्यवाही पूर्ण कर ली थी। यही वह एक बडा कारण बना कि जब प्रभारी मंत्री कुसुम महदेले द्वारा जब जल समस्या समाधान हेतु कहा गया उसके कई माह
पूर्व ही कार्यवाही होने की जानकारी प्रदान कर सांसद ने वितरित किये टेंकरों की जानकारी तत्काल उपलब्ध करा दी।
होम डिलेवरी पर टेंकर-
ज्ञात हो कि जो टेंकर ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराये जा रहे हैं वह होम डिलेवरी के रूप में यानि सांसद श्री पटेल द्वारा ग्राम पंचायतों तक स्वयं टेंकर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। विदित हो कि इससे ग्राम पंचायतों को हजारों रूपये बचा। उच्च गुणवत्ता एवं लगभग पांच हजार लीटर की पानी क्षमता वाला टेंकर में पानी के अपव्यय को रोकने के लिये विशेष प्रयास किये गये हैं जिसमें दो छोटे एवं एक बडा नल लगाया गया है।
किस विधान सभा के ग्राम पंचायत में टेंकर मिला-
सांसद कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार
दमोह विधान सभा की ग्राम पंचायत इमलिया घाट,इमलाई,देवरीजमादार,मुडिया, खजरी,राजापटना,ज्ञापन,सेमरा मढिया,पायरा,दतला,अधरोटा,परसोरि या,लकलका एवं आमचौपरा सामिल है यानि इस प्रकार दमोह विधान सभा की 14 ग्राम पंचायतों को टेंकर प्रदान किये गये हैं।
पथरिया विधान सभा में एरोरा,खडेरी,बम्हौरीभाट,बछिया, आलमपुर,गढोलाखाडे,केरबना,हिंगवा नी-सुनवाहा,खमरिया,गूगराकलां, बम्होरीलडाई,नंदरई,झागर,गूढा,मिरजापुर, सुहाव-जेरठ,सूखा,सेमरालोधी,बोतराई,बडागांव,केवलारी,कि न्द्रहों,पिपरियाछक्का,चंपत पिररिया,बिलानी,ममरखा,सतपारा,से मरालोधी,पिपरियातुरकारी-सेमरा लखरोनी,दलपतपुरा,मंगोला,मेनवार, सीगोन,फतेहपुर,शहजादपुरा,हारट एवं शाशा एवं चेनपुरा,बकायन,हरदुआ जामशा,कुमेरिया,मोहनपुर,नेंगवां ,मगरोन तथा हिनौती उद्देशा यानि पथरिया विधान सभा की 47 ग्राम पंचायतों को लाभ पहुंचा।
हटा विधान सभा -
डोली,दादपुर,बरखेराचैन,गैसावाद, तेवरईया,मडियादो,मुराज,देवडों गरा,लुहारी,मझगुवां हंसराज,गुंजी,जमुनिया,कांटी-चौ रईया,बछामा,गढीदेवरा,घोघरा,भिडा री,ङ्क्षसगपुर-बमनपुरा,बोरी कला,हरपालपुरा,रेवझांकलां,महुं ना,पटेरा,कुंआखेडा बांजी,सतरिया एवं रमगढा यििन इस विधान सभा की 28 ग्राम पंचायतों को लाभ पहुंचा।
जबेरा विधान सभा-
सिमरी जालम,कुलुवा,पतलोनी,सारसबगली-सु नवाहीउमरिया,समनापुर,पटीमहाराज, घानामैली,मोसीपुरा,हिनौती खेतसिंह,हरदुआ सडक,सुनवराह-मनगुंवाघाट,करनपुरा ,परस्वाहा,भजिया,सिंगपुर जबेरा,हिनौती ठेंगापटी,चिलौद,पटनाकुंआ,सहसना, साखा,डूमर,बांसी,खमरियाशिवलाल, बम्हौरी पंाजी,तेजगढ,सेहरी,झमरा,पिंडरई पानी,नोहटा-घनघौर कलां,घांघरी,बनवार,खमरिया,बेलवा डा एवं नरगंवा यानि जबेरा ग्राम पंचायत की 38 ग्राम पंचायतों को टेंकर का लाभ प्राप्त हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें