सूर्य के कोप से तपती धरती पहुंचा जन के बीच जनप्रतिनिधि
सूर्य के कोप से तपती धरती पहुंचा जन के बीच जनप्रतिनिधि
सांसद प्रहलाद पटेल जिले ग्राम हर्रई की गलियों में घूमें
डा.एल.एन.वैष्णव
दमोह/ 20/05/2016
-जब सारी धरा सूर्य देवता के प्रकोप से तप रही हो मानव तो दूर पशु, पक्षी भी अपने प्राणों की रक्षा के लिये किसी छांव से न निकलने के लिये एक जगह बैठे हों भीषण गर्मी से पारा 46 को पार कर रहा हो । एैसे में कोई जनप्रतिनिधि पर जन के बीच अपने कर्तव्य को निभाते पहुंचे तो आप इसे जनता के प्रति उनका समर्पण एवं सेवा नहीं तो क्या कहेंगें? जी हां यह एक दम वह सच्चाई है जिसको सुनने,पढने वाले तो चौंकेंगे ही आपको बतला दें यही हाल उन ग्रामीणों का भी हुआ जहां जनप्रतिनिधि पहुंचे। बात कर रहे हैं जमीनी स्तर पर रहकर कार्य करने वाले तथा संकल्प में विकल्प को न देखने वाले क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद पटेल की जो लगातार सेवाकार्य में लगे देखे जा सकते हैं। सांसद श्री पटेल जिले में व्याप्त भीषण जल संकट को देखते हुये जल स्त्रोतों को बचाने उनके संरक्षण को लेकर एक जन अभियान बनाने की दिशा में कार्य तो कर ही रहे हैं। साथ ही समाधान हेतू लगातार विकल्प खोजना तथा करना उनकी प्राथमिकता में देखा जा सकता है। उनके द्वारा बेलाताल सरोवर में लगातार श्रमदान,नर्मदा उदगम् स्थल,जबलपुर के आधारताल के साथ ही ग्राम लुहारी तालाब के गहरीकरण एवं सफाई को कौन भूल सकता है। हाल ही में दीवान जी की तलैया को भी बचाने उसकी साफ-सफाई को लेकर उन्होने अपने संकल्प को जनता के मध्य रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दिशा में जल्द ही कार्य का शुभारंभ हो जायेगा।
सांसद श्री पटेल गहराते जल संकट को लेकर खासे चिंतित बतलाये जाते हैं तो समाधान के लिये प्रयासरत भी जो जिले के ही तेंदूखेडा विकासखण्ड के ग्राम हर्रई पहुंचे। जहंा उन्होने ग्राम की समस्या को देखा तथा आश्चर्य की बात तो हुई जब अधिकांश घरों में ताले लगे देखे गये। सांसद श्री पटेल नेे जिले के कलेक्ट्रर डा.श्रीनिवास शर्मा के साथ आये अधिकारियों से इस संबध में चर्चा की तथा पानी की समस्या के समाधान हेतु दिशा निर्देश भी दिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा पेयजल व्यवस्था के लिए जगहों का निरीक्षण किया इसके बाद ग्राम चंदना में पानी की समस्या बताई तथा उन्होंने वन विभाग द्वारा बिना किसी जानकारी के तालाब के उपर प्लांटेशन बनाने से पानी की समस्या से अवगत कराया, जिस पर सांसद द्वारा वन विभाग को हर्रई के तालाब का गहरीकरण एवं विस्तारीकरण करने के निर्देश दिए।
सांसद श्री पटेल के साथ हर्रई ग्राम पहुंचे कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने जब गांव देखा तो सभी घरों में ताले लगे थे कुछेक घरों में लोग मिले जिनसे जानकारी ली तो उनहोंने बताया कि हमारे गांव में पानी नही है इसलिए सभी लोग गांव छोडकर पलायन कर गये हैं जब कलेक्टर महोदय ने पूछा कि गांव में कितने हेण्डपंप चालू हैं तो लोगों ने बताया कि हमारे गांव में हेण्डपंप नही है तो अतिशीघ्र गांव में बोर कराने के निर्देश दिये। इसके उपरांत उन्होंने गांव के लोगों से पूछा कि पानी कहां है तो ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर जगह पानी है परंतु जहां पर्याप्त पानी है वह भूमि वन विभाग की है जहां पर वन विभाग बोर नही होने देते हैं जिस पर कलेक्टर महोदय अतिशीघ्र बोर कराने के निर्देश दिये और कहा कि जहां भी पानी हो बोर कराया जाये। हर्रई चंदना ग्राम में पहुंचे सांसद प्रहलाद पटैल ने गांव के अधिकांश घरों में ताले लगे और गांव को खाली देख वन विभाग द्वारा बनाये गये तालाब का निरीक्षण किया और तारादेही रेंजर को छोटे तालाब को बडा तालाब बनाने के लिए निर्देशित किया । इस दौरान दमोह कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सी.पी.पटेल, जनपद पंचायत अधिकारी, सांसद प्रतिनिधी श्री परम सिंह, मंडल अध्यक्ष मूरत सिंह, रज्जू सिंह, जिला पंचायत सदस्य कौशल्या मेमार, तेन्दूखडा, सरपंच आदि उपस्थित थे।
----------------०००००००००००००००००००००००-------






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें