सरोवर निर्माण की स्वीकृति,क्रेशर का हो रहा कार्य
खनिज विभाग की कार्यवाही,संतोष भारती ने की थी शिकायत
( डा.एल.एन.वैष्णव )
दमोह( 08-07-2017 ) जिले के ही बटियागढ विकासखण्ड के ग्राम गूगरा कलां में अवैध रूप से क्रेशर के संचालन का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोवर के निर्माण की अनुमति आरोपी द्वारा प्राप्त कर रखी थी जिसकी आड में पंचम नगर नहर के पत्थरों को उठाकर गिट्टी बनाने क्रेशर लगाकर का किया जा रहा था। समाजसेवी संतोष भारती की शिकायत पर शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध क्रेशर के संचालन का मामला स्वयं देखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सरोवर निर्माण की अनुमति सागर के ठेकेदार दुलीचंद पटेल ने ले रखी है जबकि कर्रापुर के कमलेश पटेल उक्त क्रेशर का संचालन किया जा रहा है। उक्त अवैध क्रेशर पर भारी मात्रा में रेत तथा गिट्टी का स्टाक पाए जाने पर खनिज विभाग द्वारा रेत गिट्टी की रॉयल्टी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सूत्रों की माने तो राजनैतिक संरक्षण के साथ विधायक के नजदीकी होने की बातें सामने आ रही हैं। ........................................................................00000000000.....................................................................
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें