पर्यावरण

ताकि मिशन ग्रीन बने भविष्य में एक विचार बने-सिद्धार्थ

राजनैतिक लाभ अलग पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का मामला 

( डा.एल.एन.वैष्णव )

दमोह/ 28-07-2017 उद्ेश्य मिशन ग्रीन एक विचार बनाने का है जो कि भविष्य में लोगों के अंदर हो जिसको लेकर हम कार्य कर रहे हैं यह बात सिद्धार्थ मलैया ने कही। स्थानीय एक रेस्टारेंट में आयोजित मिशन ग्रीन की योजना को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्री मलैया ने जहां पूर्व में किये गये कार्यों को विस्तार से रखा तो वहीं भविष्य की योजना के साथ ही किये जा रहे कार्यों की योजना को भी बतलाया। ज्ञात हो कि नगर को हरा भरा रखने तथा पर्यावरण को स्वस्थ्य रखने के साथ ही आम जनमानस में जागरूकता लाने के उद्ेश्य को लेकर गत बर्ष मिशन ग्रीन के नाम से एक योजना को प्रारंभ सिद्धार्थ मलैया के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया था। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि 82 हजार पौधों का रोपण किया गया था जिसमें से तीन हजार पांच सौ नगर में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये थे। उन्होने बतलाया कि 28 सौ पौधों को आज हम जिन्दा देख सकते हैं। एक प्रश्न के उत्तर में बतलाया कि गत बर्ष हमें सबसे ज्यादा सहयोग करने वाले पावर ग्रिड संस्था रही है। वहीं मायसेम सीमेंट,आर्ट आफ लिविंग,पातंजली,गायत्री परिवार,सीआईसीएम,एमआईसीएस,सिंधी समाज के साथ ही ताम्रकार बंधुओं का भी सहयोग रहा। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया में जिस अनुपात में पेड कटे थे उससे कई गुना हमने वृक्षारोपण किया है। एक प्रश्न के उत्तर मे कहा कि इस बर्ष हम अभियान के द्वितीय चरण को छोटे रूप में कर रहे हैं परन्तु पूर्व में किये वृक्षारोपण के वृक्षों के सही संरक्षण पर लगातार नजर है। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह बात सही है कि डिवाईडरों को सडकों के निर्माण के बाद बनाया गया है और उनमें वृक्षों की जडों को जमीन में पहुंचने में परेशानी होती है। परन्तु हमने अधिकांश जगहों पर ड्रिल मशीन से गढ्ढे डिवाइडरों में कराये हैं। अधिकांश जगहों पर हम छोटी प्रजाति बोगन बेलिया,कनेर को भी लगाने की प्राथमिकता दे रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में बतलाया कि यह बात भी सही है कि मुझे राजनैतिक लाभ मिलेगा परन्तु मामला नगर की सुन्दरता,स्वस्थता एवं पर्यावरण से भी जुडा हुआ है। हाल ही में फुटेरा तालाब,नौगजा,गजानन टेकडी,फिल्टर प्लांट,किशन तलैया,बजरिया एवं रेस्ट हाउस परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हम पूर्ण विकसित 8 से 10 फुट उंचे वृक्षों को लगा रहे हैं। सहयोगियों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुये कहा कि हमें एक जन अभियान पर्यावरण के संबध में लाने की आवश्यकता है इसके लिये विघालयों को भी इसमें सम्मिलित किया है जिसमें अच्छा कार्य करने वाले विद्यालय,शिक्षक,छात्रों को भी सम्मानित करने की योजना है। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कुछ वृक्षों के सूखने की जो बात सामने आयी है उसमें हमने जांच विशेषज्ञों के द्वारा करायी तो पाया कि डायबेक नामक फंगल के कारण जडें खोखली हुई हैं जिसका उपचार कराया जा रहा है। श्री मलैया ने आम जन से मिशन से जुडने सहयोग करने का आग्रह भी किया। आयोजन के प्रयोजन के संबध में विस्तार से बात मनीष तिवारी ने रखी इस अवसर पर मिशन ग्रीन के सदस्यों की उपस्थिति रही।

....................................................0000000000000...........................................................

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल