राजनीति
औपचारिकता बना डा.मुखर्जी जयंती का कार्यक्रम
(डा.एल.एन.वैष्णव)
दमोह/राष्ट्रवादी विचार को लेकर देश के लिये सर्वस्व निछावर कर राजनैतिक पार्टी बनाने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती का कार्यक्रम मात्र औपचारिकता बन गया अगर एैसा कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। जी हां यह सच्चाई है जिसमें जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं कुछ भाजपा के सेल्फी नेता दो तीन छात्रों को कापी बांट कर पे्रस विज्ञप्ति जारी करने तक सीमित रहे। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जनसंघ की स्थापना की गयी थी जिसके संस्थापकों में से एक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे जिनकी जयंती थी। देश की अखंडता के लिये अपना बलिदान देने वाले प्रथम बलिदानी में डा.मुखर्जी का नाम आता है। एैसे ही महान व्यक्तित्व के लिये भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कोई कार्यक्रम का आयोजन न करना तथा कुछ छात्रों को कापी बांटकर औपचारिकता निभाना अनेक प्रश्नों को जन्म देता है। ज्ञात हो कि सरस्वती शिशु मंदिर के एक छात्रावास के उद्घाटन अवसर पर संध्या को भारतीय जनता पार्टी के पिछडा वर्ग के प्रकोष्ठ के द्वारा कुछ बच्चों को रजिस्टर नूमा कापी,शीश,पेन एवं रबर को बांटकर औपचारिकता निभाने का कार्य किया गया। जारी विज्ञप्ति में दिये गये नामों को लेकर भी प्रश्न उठने लगे हैं कि क्या वह थे?
व्यक्ति पर कंद्रित होती पार्टी-
भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों,संगठन की जगह व्यक्ति पर केंद्रित होते जाने को लेकर जमकर चर्चा बनी हुई है? एैसा नहीं है कि भाजपा ने अपने किसी नियम,संविधान में परिवर्तन किया हो परन्तु अपने स्तर पर पार्टी से उपर मानकर या मनवाने वालों को लेकर जमकर चर्चा बनी हुई है। कुछ नेताओं की परिक्रमा में लगे कुछ लोग जब छोटी-छोटी बातों को लेकर बडे-बडे होर्डिंग लगाते हैं,सोशल मीडिया पर मंहिमा का गान करते हैं इस बात को कौन नहीं जानता? लोगों तथा पार्टी के लिये समर्पित रह कार्य करने वाले नेताओं,कार्यकर्ताओं के बीच कंगूरे वालों की जमकर चर्चा बनी हुई है? फर्श से अर्श तक का सफर और व्यक्ति परिक्रमा दोनो ही पार्टी के लिये बडी समस्या खडी कर सकते हैं इस प्रकार की चर्चा लगातार सुनी जा सकती है?
क्या है विज्ञप्ति में -
उक्त पाठ्य सामग्री के वितरण के संबध में जारी जारी विज्ञप्ती के अनुसार पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर मधुकर छात्रावास केशवनगर दमोह में अनुसूचित जनजाति के छात्रों को अध्ययन हेतु पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल सोनी के अलावा इरच नगर अध्यक्ष बृज गर्ग, भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रीतम सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुपम सोनी, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष मनीष तिवारी, नगर महामंत्री नीलेश सिंघई, पंकज जड़िया, सह मीडिया प्रभारी मोन्टी रायकवार, भरत यादव, भूरे शिवहरे, पूर्व महामंत्री भाजपा राकेश दुबे, रीतेश सोनी, संजय गौतम, श्याम दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्य संध्या साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति की जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मोन्टी रायकवार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें