रेलवे

इंदौर जबलपुर इंटरसिटी में बम की सूचना

पुलिस सहित डाग जांच में निकली अफवाह


डा.हंसा वैष्णव

दमोह(o2-o7-2017 ) इंदौर जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना जांच में अफवाह निकली। विदित हो कि उक्त ट्रेन क्रमांक 11702 के इंजिन से तीसरी,चैथी बोगी में बम रखे होने की सूचना 100 डायल से एक व्यक्ति द्वारा दी गयी थी। जिसको लेकर रेल्वे की सुरक्षा एजेंसी एवं पुलिस ने अपने स्तर पर घेराबंदी करते हुये प्लेटफार्म क्रमांक 02 पर आयी उक्त ट्रेन की जांच की। लगभग 30 मिनिट तक चली उक्त जांच में पुलिस डाग स्कावड का भी इस्तेमाल किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाईल नंम्बर 8349062103 से उक्त बम होने की सूचना 100 डायल को दी गयी थी जांच कर रहे अधिकारियों ने बतलाया कि उक्त मोबाईल पर घंटी जा रही है परन्तु कोई उठा नहीं रहा है। मोबाईल किसी अशोक कुमार नामक व्यक्ति का बतलाया जाता है। जांच और यात्रियों से पूंछतांछ के बाद जब पुलिस ने यह सुनिश्चित कर लिया कि सब सही है तो फिर उक्त ट्रेन को अपने गंतव्य के लिये रवाना कर दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द दुबे,थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रदीप सोनी,रेल्वे सुरक्षा बल चैकी प्रभारी श्री यादव सहभारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अन्नदाता को खून के आॅंसू नहीं रोना पड़ेगा - प्रहलाद सिंह पटेल

नाना साहबपानसे स्मृति कार्यक्रम उचित गरिमा मिलनी चाहिए -प्रहलाद पटेल