रेलवे
रेल्वे ने ठोका प्याज ठेकेदार पर आठ लाख हरजाना
निर्धारित समय में रैक खाली नहीं कराने का मामला
निर्धारित समय में रैक खाली नहीं कराने का मामला
दमोह/रेल्वे ने प्याज व्यापारी/ठेकेदार पर 08 लाख 22 हजार रूपये का हरजाना जमा करने को कहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल्वे के निर्धारित अवधि में प्याज के रैक को रिक्त नहीं कराने के मामले में उक्त राशि को हर्जाने के तौर पर जमा करने के लिये नोटिस निदा गया है। ज्ञात हो कि प्याज की अधिक पैदावार एवं किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार ने प्याज को क्रय कर प्रदेश भर में विक्रय हेतु कदम उठाये थे। जिसको लेकर प्याज को रेल एवं सडक मार्ग से प्रत्येक जिले में भेजा जाना सुनिश्चित किया था। इसी के तहत् जिले में भी प्याज के रेल रैक भेज गये थे। रेल्वे के अधिकारियों की माने तो माल का रैक निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बाद उसको 11 घंटे के अंदर संबधित को रिक्त कराना पडता है। अवधि के पूर्ण होने की दशा में प्रति घंटा 900 रूपये प्रति बेगन के हिसाब से हर्जाना लगाने का प्रावधान है। दमोह में प्याज के रैक को रिक्त कराने में 26 घंटे से अधिक लगने की बात बतलायी गयी है जिसमें निर्धारित समय से 15 घंटे अधिक बतलाये जाते हैं। रेल्वे के अधिकारियों ने बतलाया कि 58 बेगन के उक्त रैक पर प्रति घंटा 52 हजार रूपये चार्ज बना इस हिसाब से यह 8 लाख 22 हजार रूपये है। हर्जाने के संबध में नागरिक आपूर्ति निगम के डीएम पदम चंद जैन ने स्वीकार करते हुये कहा कि रेल्वे ने हर्जाने का नोटिस देते हुये राशि जमा करने कहा है। परिवहन ठेकेदार का नाम विपिन जैन बतलाया जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें